फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buses shortage, passengers upset

अलीगढ़ः बस अड्डों पर यात्री परेशान, बसें चुनावी ड्यूटी में

Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Buses shortage, passengers upset
गांधी पार्क बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
चुनाव ड्यूटी में परिवहन निगम की ओर से पूरे मंडल से 300 से ज्यादा बसों को लगाया गया है। इससे शहर के रोडवेज बस अड्डों पर भीड़ बढ़ गई है। घंटों बस नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं। वहीं यात्रियों को परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम द्वारा बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवा ला रहा हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद भी शुक्रवार को यात्री बस अड्डों पर परेशान दिखे। घंटों खड़े रहने के बाद भी उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए बस नहीं मिल रही थीं। वहीं फरवरी में शादी के शुभ मुहूर्त भी ज्यादा हैं। इसके चलते सहालग भी तगड़ा है। ऐसे में लोग शादी समारोह में पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को गांधी पार्क बस अड्डा, सैटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। यात्रियों का कहना था की वह घंटों से बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर यात्री बस स्टैंड के बाहर खड़े होकर बसों की राह ताक रहे थे। आनंद विहार, बुलंदशहर, एटा, आगरा, मथुरा, मेरठ, नोएडा आदि डिपो से आने वाली बसें बस अड्डों के बाहर आते ही भर जाती थीं। भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्रियों ने बस के गेट को छोड़कर खिड़कियों से बस में घुसने का रास्ता बना लिया। इस दौरान सीट को लेकर यात्रियों में बहस बाजी भी देखी गई। वहीं परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को परेशानी न हो इस वजह से बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवाए जा रहे हैं। जब तक चुनाव ड्यूटी से बस वापस नहीं आ जातीं बस अड्डों पर इसी तरह का माहौल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed