फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   building fell due to rain.

जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा गिरा, अफरातफरी मची

Mon, 26 Aug 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
building fell due to rain.
रेलवे रोड स्थित इसी इमारत का जज्जा टूटकर गिरने से भगदड़ मच गयी। - फोटो : CITY OFFICE
रविवार को रुक रुक कर बारिश होती रही। शाम के समय ज्यादा पानी बरसा। दोपहर डेढ़ बजे के करीब रेलवे रोड की गली गुल्लू जी के सामने गुजराती गली के पास 90 वर्ष पुरानी झूमर वाली बिल्डिंग का ऊपरी जर्जर हिस्सा गिरने लगा। ऊपर से गिरे प्लास्टर और अन्य हिस्से नीचे सड़क पर गिरने से अफरातफरी मच गई। अचानक ट्रैफिक रोक दिया गया। इस दौरान ऊपर से गिरने वाला मलवा बिल्डिंग में लगी अलग अलग लोहे की रेलिंग और बोर्ड में भी फंस गया। जिससे सड़क पर ज्यादा मलवा नहीं गिरा। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य लोग पहुंचे। मजदूरों की मदद से मलवा इमारत के अंदर ही गिरवाया गया। इसके बाद पास की ही जफर बिल्डिंग की चर्चा होने लगी जो गिरासू हालात में है।
विज्ञापन

नगर निगम ने इस बरसात से पहले शहर के अंदरूनी हिस्सों में 250 गिरासू भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में गिरासू इमारतों में अलग अलग अदालतों में दायर वाद विचाराधीन हैं। जिनमें से बहुत सी इमारतों में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश हैं। 180 इमारतें तो बेहद खतरनाक स्थिति में हैं जो कभी भी ढह सकती है। गली गूल्लू जी निवासी एडवोकेट प्रवीण नाथ शर्मा ने बताया कि गिरासू भवन कभी भी शहर में बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। नगर निगम से कई बार लिखित शिकायत करने के बाद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। नगर निगम के अनुसार इन सभी को नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन नोटिस देने के बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

250 गिरासू भवनों की दहशत
नगर निगम ने इस बरसात से पहले शहर के अंदरूनी हिस्सों में 180 गिरासू भवनों को नोटिस दिया है। इनमें स्वामियों से कहा गया है कि वह यह तो इमारत की मरम्मत करा लें। या फिर गिरासू हिस्से को गिरवा लें। शहर में ऐसे 250 भवन हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में गिरासू इमारतों में अलग अलग अदालतों में दायर वाद विचाराधीन हैं। जिनमें से बहुत सी इमारतों में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार 26 और 27 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है। इसमें 28,29 और 31 अगस्त में बादल छाये रहेंगे और मौसम में उमस रहेगी। इसके बाद पहली से आठ सितंबर तक बारिश होती रहेगी।
1- 28, 29 और 30 अगस्त में बारिश की संभावना नहीं। केवल बादल और हल्की उमस रहेगी।
2- 26,27 और 31 अगस्त को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, कहीं कम कहीं ज्यादा बारिश।
3- पहली से आठ सितंबर तक हल्की और भारी बारिश, गरज चमक के साथ बिजली कड़केगी।
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान उमस
26 अगस्त 32 26 50 फीसदी
27 अगस्त 33 26 40 फीसदी
28 अगस्त 34 27 20 फीसदी
29 अगस्त 34 27 20 फीसदी
30 अगस्त 34 27 20 फीसदी
31 अगस्त 32 27 80 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed