फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP

बसपा में पैसों के लेनदेन में नेता आमने-सामने

Thu, 10 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
BSP
जिला पंचायत के चुनाव में समर्थन देने के एवज में लाखों रुपये के लेनदेन के आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। बसपा में सबसे अधिक उठापटक हो रही है। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में पार्टी के पदाधिकारियों पर लगातार पैसों के लेनदेन के आरोप लग रहे हैं, हालांकि नेता इससे इंकार कर रहे हैं, लेकिन ये मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। अलीगढ़ मंडल के बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह निशाने पर हैं। जाटव महापंचायत ने पैसा लेकर वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। महापंचायत के नेताओं ने बुधवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी से मुलाकात कर विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रकरण में जांच कराने के बाद ही कोई मुकदमा दर्ज करने की गुजारिश की। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते सोमवार को हाथरस के नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सूरज सिंह के आवास पर धरना देकर जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में समर्थन के एवज में दिए गए पैसों की मांग की थी, क्योंकि उनको टिकट नहीं मिला था। इस पर सूरज की ओर से बन्नादेवी थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें विश्वनाथ प्रताप पर जान से मारने की धमकी देने के साथ फायरिंग का आरोप लगाया गया। मंगलवार को बसपा नेताओं ने एसएसपी से मिल कर विश्वनाथ पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। बुधवार को विश्वनाथ समर्थक भी एसएसपी के पास पहुंचे और जांच कराने की मांग उठा दी। जाटव महापंचायत जनपद अलीगढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र निडर ने कहा है कि पुलिस को मामले में गहन जांच करने के बाद ही कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व में भी सूरज सिंह बसपाइयों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह उषवा, जितेंद्र कुमार राही, वामसेफ के नेता राधेश्याम, अभय कुमार बनी, राजकुमार गौतम, सुनील निगम आदि ने कहा कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती के निष्ठावान सिपाही हैं, इसलिए पार्टी की दुर्दशा नहीं देख सकते हैं। पार्टी को इस संबंध में कुछ करना चाहिए। इन सभी नेताओं ने हाथरस के नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह के खिलाफ अलीगढ़ मंडल के बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह द्वारा दी गई तहरीर का विरोध किया है। पार्टी से हाल ही में निष्कासित कुछ नेताओं ने कहा है कि इससे पार्टी की छवि की खराब हो रही है। जनता के बीच गलत संदेश जा रहे हैं। इसका असर विधानसभा चुनाव में पड़ेगा। पार्टी सुप्रीमो को इस पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed