फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother and sister returning after bathing in Ganga was robbed by giving lift

गंगास्नान कर लौट रहे भाई-बहन को लिफ्ट देकर लूटा

Thu, 04 Aug 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister returning after bathing in Ganga was robbed by giving lift
हाथरस राजघाट से गंगास्नान कर लौट रहे हाथरस के भाई बहन को बुधवार को कार सवारों ने लिफ्ट देकर लूट लिया। घटना मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बाद में पीड़ित बिना तहरीर दिए चले गए। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार हाथरस के सोखना निवासी भगवती पाठक उर्फ पिंटू अपनी बहन नीरज संग राजघाट गंगा स्नान को गए थे। बुधवार को लौटते समय वे मडराक क्षेत्र में नगला मंदिर के पास खड़े होकर हाथरस जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट सवारों ने उन्हें लिफ्ट दे दी। मगर वे हाथरस जाने की बजाय कार को मथुरा बाईपास की ओर लेकर चल दिए। इस पर दोनों भाई बहन ने विरोध जताया तो कुछ आगे चलकर तमंचों के बल पर दोनों से नकदी व मोबाइल, पहने हुए जेवर लूट लिए और उतारकर भाग गए। इस सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र भारती के अनुसार मामले में तहरीर नहीं मिली है। परिजन कल आने की बात कहकर चले गए हैं। बदमाशों को तलाशा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed