फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bridge suddenly broke

अलीगढ़: अचानक टूट गई पुलिया, भैंसा तैरकर निकल गया, युवक नहर में हुआ लापता

Thu, 10 Sep 2026 05:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 10 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

बंदेश अपने भैंसा सहित नहर में गिर गए। भैंसा तो कुछ आगे नहर के एक किनारे पर मिल गया, लेकिन नहर के पानी में लापता युवक का देर शाम तक पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Bridge suddenly broke
लापता युवक बंदेश, टूटी पुलया - फोटो : ग्रामीण

विस्तार

खैर के गांव शिवाला कला और अहरौला मार्ग के बीच नहर पर बनी करीब चार फीट चौड़ी जर्जर पैदल पुलिया का करीब 10 फीट लंबा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। इससे वहां से निकल रहे बंदेश (36) पुत्र विजेंद्र सिंह अपने भैंसा सहित नहर में गिर गए। घटना मंगलवार की सुबह करीब दस बजे की है। भैंसा तो कुछ आगे नहर के एक किनारे पर मिल गया, लेकिन नहर के पानी में लापता युवक का देर शाम तक पता नहीं चल सका। बं

विज्ञापन


देश मुनमूसा, नौझील, जिला मथुरा के मूल निवासी थे और करीब आठ वर्ष से अपनी ससुराल गांव शिवाला कला में रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह अपना भैंसा लेकर शिवाला कला से अहरौला की ओर जा रहे थे तभी पुलिया का करीब 10 फीट लंबा हिस्सा टूटकर नहर में गिरने से वह भी भैंसा सहित पानी में गिर गए। राहगीरों के जरिये खबर मिलते ही ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर खैर कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार भी पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों सहित पहुंच गए। हाइड्रा के जरिये नहर के पानी में गिरे पुलिया के मलबा को हटवाया गया और वहां भी बंदेश की तलाश की गई। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मी और ग्रामीणों ने पूरे दिन नहर के पानी में तलाश की लेकिन बंदेश का पता नहीं चल सका है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर की गहराई अधिक है और पानी का बहाव तेज है। सिंचाई विभाग को जानकारी देकर नहर में पानी रुकवा दिया गया है जिससे नहर में पानी तीन फीट कम हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह से दोबारा युवक की तलाश शुरू कराई जाएगी। -शिशिर कुमार सिंह, एसडीएम खैर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed