फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bridegroom arrived with a procession, saw the lock hanging at home

न दिखा दुल्हन का चेहरा: बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, घर पर पड़ा था ताला, शादी के नाम पर ठगे जाने पर पकड़ा माथा

Sun, 25 Jun 2023 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 10:00 PM IST
सार

दूल्हा अपने पांच सगे संबंधियों के साथ बारात लेकर मीरापुर पहुंचा तो घर में ताला लटका मिला। घर पर न दुल्हन मिली और न ही उसके परिजन। फरेबी युवक भी मोबाइल बंद कर लापता हो गया। जानकारी करने पर मोहल्ले वालों ने भी कुछ बताने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
bridegroom arrived with a procession, saw the lock hanging at home
दुल्हन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ का एक युवक कौशाम्बी के फरेबी के झांसे में फंस गया। फरेबी ने शादी कराने के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए। रविवार को युवक जब बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, तो ताला लटका देख दंग रह गया। दिनभर इंतजार के बाद भी जब दुल्हन और उसके परिजनों का पता नहीं चला, तो शाम को पीड़ित ने करारी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली के मिर्जा बिस्मा गांव निवासी शिवकुमार चौधरी शटरिंग का काम करता है। उसका छोटा भाई धर्मवीर एक कॉलेज में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। वहीं पर करारी थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव का एक युवक कैंटीन में खाना बनाता है। धर्मवीर की युवक से दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन


युवक ने धर्मवीर को बताया कि वह कई लोगों की शादी करा चुका है। इस पर धर्मवीर ने अपने भाई शिवकुमार की शादी कराने के लिए युवक से कहा। युवक ने हफ्तेभर पहले मीरापुर गांव लाकर शिवकुमार को लड़की दिखाई। शादी के नाम पर शिवकुमार से 60 हजार नकद व 20 हजार का सामान ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शिवकुमार अपने पांच सगे संबंधियों के साथ बारात लेकर मीरापुर पहुंचा तो घर मे ताला लटका मिला। घर पर दुल्हन मिली और न ही उसके परिजन। फरेबी युवक भी मोबाइल बंद कर लापता हो गया। जानकारी करने पर मोहल्ले वालों ने भी कुछ बताने से इनकार कर दिया। दिनभर इंतजार करने के बाद जब दुल्हन व उसके परिजनों का कुछ पता नहीं चला, तो शिवकुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed