फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brick kiln operators will fight till the government level

Aligarh News: शासन स्तर तक लड़ाई लड़ेंगे ईंट भट्ठा संचालक

Tue, 06 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln operators will fight till the government level
क्वार्सी चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में ईट निर्माता समिति की बैठक को संबोधित करते जिला महामंत्र? - फोटो : CITY OFFICE
ईट भट्ठा एसोसिएशन की एक बैठक सोमवार को क्वार्सी स्थित एक मैरिज होम में हुई। इसमें बिंदुवार कई समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि आगामी वर्ष में एनजीटी द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में सुप्रीम कोर्ट में अपील एसएलपी डाली जाए। प्रत्येक भट्ठा स्वामी द्वारा संघर्ष शुल्क जमा करने का आश्वासन दिया गया। संघर्ष शुल्क एकत्रित करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आदेश के अनुसार हाय ड्राफ्ट भट्ठे ही एक मार्च 2023 से 30 जून तक ही संचालित किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर शासन स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी, ताकि जिले में सभी भट्ठा स्वामी अपने भट्ठों का संचालन कर सकें और एनसीआर की बंदिशों से बाहर आ सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदूषण विभाग एवं जिला पंचायत द्वारा प्रपत्र न देने के विषय में विभागों के अधिकारियों से इस बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी और समस्या से निजात दिलायी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय से ईंट भट्ठा न चलने के कारण ग्राहकों को ईटों की कमी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आगे भी इसी तरीके से व्यापार पर बंदिश लगाई गई तो उसका बड़ा खामियाजा ग्राहकों एवं सरकार को भुगतना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनक पाल सिंह ने की। संचालन मनोज अग्रवाल ने की। बैठक में राजेंद्र महाजन, राजबहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजीव भार्गव, सोहेब, ठाकुर यतेंद्र सिंह, प्रेम प्रताप सिंह, संजीव चौधरी, हेमंत चौधरी आदि समेत करीब 200 से अधिक ईंट भट्ठा संचालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed