फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bribe taker sent to Meerut Jail

Aligarh News: रिश्वत लेने वाला दरोगा मेरठ कोर्ट में पेश, वहां से भेजा जेल

Mon, 28 Aug 2023 02:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 02:38 AM IST
सार

दरोगा को टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत सहित रंगेहाथ दबोचा था। इसके बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। गांधीपार्क थाने में दर्ज अमानत में खयानत, मारपीट, धमकी आदि धाराओं के मुकदमे में विवेचना में आरोपी के पक्ष में धाराएं घटाने के आरोप में दस हजार रुपये आरोपी पक्ष से लिए गए थे। 

विज्ञापन
Bribe taker sent to Meerut Jail
दरोगा रामबिरेश यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी करप्शन थाना यूनिट द्वारा पकड़ा गया अलीगढ़ के गांधीपार्क थाने में तैनात दरोगा रामबिरेश यादव को रविवार को जेल भेज दिया गया। अलीगढ़ से पुलिस टीम ने उसे मेरठ ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया और वहीं मेरठ जेल में दाखिल कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि दरोगा को टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत सहित रंगेहाथ दबोचा था। इसके बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। गांधीपार्क थाने में दर्ज अमानत में खयानत, मारपीट, धमकी आदि धाराओं के मुकदमे में विवेचना में आरोपी के पक्ष में धाराएं घटाने के आरोप में दस हजार रुपये आरोपी पक्ष से लिए गए थे। 
विज्ञापन


जिस पर पहले से एंटी करप्शन यूनिट सक्रिय थी और शनिवार दोपहर सांगवान सिटी स्थित दरोगा के किराये के घर से उसे दबोचा गया। इसका मुकदमा सिविल लाइंस में दर्ज कराया गया। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि इसका न्यायालय में मेरठ में है। इसलिए दरोगा को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed