फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brainstorming on preparations for Mallakhamb and American football competition

Aligarh News: मल्लखंभ 22 जनवरी और अमेरिकन फुटबॉल 8 फरवरी से, तैयारियां शुरू

Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय मल्लखंभ प्रतियोगिता 22 से 25 जनवरी को होगी। अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता 8 से 13 फरवरी तक होगी।

विज्ञापन
Brainstorming on preparations for Mallakhamb and American football competition
एसवी कॉलेज सभागार में अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय मलखम्भ के आयोजन के बारे में बताते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ को अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय मल्लखंभ व अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और क्रीड़ा परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के संबंध में तैयारियों की बैठक एसवी कॉलेज के शेखर सर्राफ सभागार में हुई। अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने की। कुलपति ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होेंने सभी समितियों के कार्य की समीक्षा की। कुलसचिव ने मल्लखंभ से जुड़ी जानकारी प्रदान की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार गुप्ता ने समितियों के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने समिति के कर्तव्यों और कार्यशैली के बारे में बताया। टीकाराम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा, एसआरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस की प्राचार्या प्रो. इंदु वार्ष्णेय व राजकीय महाविद्यालय अतरौली के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने विचार व्यक्त किए। संचालन सांस्कृतिक समिति के समन्वयक प्रो. नीता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी से होगी प्रतियोगिता
अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय मल्लखंभ प्रतियोगिता 22 से 25 जनवरी को होगी। अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता 8 से 13 फरवरी तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed