{"_id":"5d17b2cc8ebc3e3cd94bf560","slug":"boy-friend-set-on-fire-to-his-girl-friend-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सिरफिरे आशिक ने युवती को जलाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सिरफिरे आशिक ने युवती को जलाया, मौत
Sun, 30 Jun 2019 12:31 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक ने युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में एक सिरफिरे आशिक ने शुक्रवार की देर रात एक युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए पहले अलीगढ़ और फिर आगरा ले जाया गया। लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चारपाई और कुछ सामान को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन
गांव नगला अलगर्जी निवासी बांकेलाल मजदूरी कर गुजारा करता है। उसकी छोटी बेटी कीर्ति (23 वर्ष) को गांव में ही रहने वाला उमेश शर्मा कई साल पहले से परेशान करता था। कीर्ति ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो उन्होंने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी थी। बाद में उमेश की शादी हो गई और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह कीर्ति को अक्सर फोन करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात कीर्ति अपने घर में सो रही थी। उमेश चुपचाप वहां आया। उसने कीर्ति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उमेश वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उसे अलीगढ़ भेज दिया गया, लेकिन वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया तो परिजन फिर हाथरस जिला अस्पताल ले आए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह उसे हाथरस से फिर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के रास्ते में कीर्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के अलावा कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट जितेंद्र कुमार दीखित ने मय फोर्स के घटनास्थल का निरीक्षण किया। बांकेलाल ने आरोपी उमेश शर्मा पुत्र उदयवीर निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हाथरस, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी उमेश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।