फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   boundary on the cemetery and Waqf land

Aligarh News: अचल ताल के पास कब्रिस्तान और वक्फ की जमीन पर बन रही बाउंड्री, नगर निगम ने कराई ध्वस्त

Tue, 03 Jun 2025 04:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 04:02 PM IST
सार

संपत्ति विभाग के प्रभारी विजय गुप्ता को जमीन के संबंध में उचित व संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। संपत्ति विभाग प्रभारी ने बताया है कि यह जमीन वक्फ व नान जेडए में दर्ज है।

विज्ञापन
boundary on the cemetery and Waqf land
दीवार को तोड़ते नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ में अचल ताल के पास कब्रिस्तान और वक्फ की जमीन पर अवैध रूप से निर्माणाधीन दीवार को नगर निगम की टीम ने ढहा दिया। साथ ही कहा कि आगे से अगर निर्माण कराया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अचल ताल पर कुछ लोग खाली जमीन पर दीवार का निर्माण कार्य कर रहे थे। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की। सूचना पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, संपत्ति विभाग के लिपिक विजय गुप्ता और प्रवर्तन दल की टीम पहुंच गई। निर्माण करा रहे लोगों ने जमीन के कागजात मांगे गए मगर वह नहीं दिखा सके। जांच में जमीन कब्रिस्तान व वक्फ की निकली। टीम ने तत्काल निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। 
विज्ञापन


संपत्ति विभाग के प्रभारी विजय गुप्ता को जमीन के संबंध में उचित व संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। संपत्ति विभाग प्रभारी ने बताया है कि यह जमीन वक्फ व नान जेडए में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया गया है। कागजों की पड़ताल कराई जा रही है। प्रकरण की जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही इस पर निर्णय किया जाएगा। निर्माण न करने की चेतावनी दी गई है। - वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed