फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Both side will accept the decision of magistrate's inquiry

रात को पंचायत खत्म..मजिस्ट्रेटी जांच का फैसला मानेंगे दोनों पक्ष

Sat, 16 Jan 2021 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Both side will accept the decision of magistrate's inquiry
स्वतंत्रता सेनानी/पूर्व सांसद परिवार और जवां पुलिस के बीच चल रहे विवाद का शुक्रवार को दिन भर की कवायद के बाद देर रात पटाक्षेप हो गया। यहां शाम को शुरू हुई पंचायत में देर रात 9 बजे फैसला आया कि दोनों पक्ष मजिस्ट्रेटी जांच का फैसला आने का इंतजार करेंगे और जो मजिस्ट्रेटी जांच का फैसला आएगा, उसका सम्मान करेंगे।
विज्ञापन

जवां में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व सांसद स्व. ठा. नवाब सिंह के परिजनों व पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया था। परिजनों का आरोप था कि उस घटना को लेकर एसओ जवां ने पूर्व सांसद परिवार पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में उसी शाम आरोपी पुलिसकर्मी तो निलंबित हो गए और मुकदमा दर्ज हो गया। मगर टिप्पणी के आरोपी थानाध्यक्ष जवां के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि प्रशासन ने प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच एडीएम वित्त को सौंपी थी। इस प्रकरण में पूर्व सांसद के बेटे योगेंद्र चौहान व पौत्र कौशलेंद्र चौहान ने धरना शुरू कर दिया था। राज्यपाल से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस प्रकरण को लेकर किसान महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जवां से एसएसपी दफ्तर तक पैदल मार्च का आयोजन किया। हालांकि इन्हें सीडीएफ चौकी पर एसीएम 2 व सीओ 3 ने रोक दिया। वहां से सिर्फ आधा दर्जन लोग एसएसपी दफ्तर पर आए और ज्ञापन देकर चले गए। सीडीएफ चौकी पर ही तय हुआ कि जवां थाने पर दोनों पक्षों की पंचायत कराकर समझौता कराया जाएगा। इसके बाद एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह व सीओ तृतीय अनिल समानिया की मौजूदगी में पंचायत शुरू हुई और देर रात 9 बजे खासी जद्दोजहद के बाद तय हुआ कि मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाएगा। मजिस्ट्रेट जांच में जो फैसला होगा, दोनों पक्षों को मंजूर होगा। इस दौरान किसी तरह का धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीर महल बना पुलिस छावनी
अलीगढ़। नवाब सिंह चौहान के बेटे योगेंद्र सिंह चौहान के शुक्रवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में इकट्ठा होने और एसएसपी कार्यालय जाने की सूचना से पुलिस अलर्ट हो गई। एहतियातन आरएएफ तैनात कर दी गई है। पूरा पार्क छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि दोपहर बाद कुछ लोग एसएसपी को ज्ञापन देकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed