फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bolero hit three people in hathras forty five days old baby dead

यूपीः चारपाई पर बैठी दादी, दो नातिनों को बोलेरो ने रौंदा, दुधमुंही बच्ची की मौत

Fri, 24 May 2019 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
bolero hit three people in hathras forty five days old baby dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीपली में गुरुवार की शाम करीब सात बजे घर के बाहर चारपाई पर बैठी दादी और दो नातिनों को बोलेरो गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में चारपाई पर लेटी 45 दिन की दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई, जबकि दादी और एक नातिन बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन


गांव नगला पीपली निवासी रामवती (65 वर्ष), नातिन टीना (7 वर्ष) पुत्री कैलाश एवं अनन्या (45 दिन) पुत्री कैलाश घर के बाहर चारपाई पर थीं। गुरुवार की शाम सात बजे रामवती अपनी दोनों नातिनों को दुलार रही थीं। अनन्या चारपाई पर लेटी हुई थी। तभी एक बोलेरो कार के चालक ने तेज गति से गाड़ी को बैक किया। बैक करते समय गाड़ी बेकाबू हो गई और पीछे चारपाई पर बैठी रामवती और दोनों बच्चियों को रौंदते हुए पास ही बने सरकारी शौचालय से जा टकराई।  
विज्ञापन


हादसे के वक्त इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। कार चालक घबरा गया और कार को छोड़कर भाग गया। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो पाया कि 45 दिन की अनन्या दम तोड़ चुकी थी, जबकि उसकी रामवती और टीना घायल अवस्था में पड़ी थीं। सूचना पर पोरा चौकी प्रभारी अविनाश दुबे और कोतवाल डीके सिसौदिया पहुंच गए। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि घरवालों ने इत्तफाकिया हादसे की तहरीर दी है। पोस्मार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed