फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Body of missing driver found in Hodal, Mathura

Aligarh News: मथुरा के होडल में मिला लापता गाड़ी चालक का शव

Thu, 09 May 2024 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 09 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Body of missing driver found in Hodal, Mathura
योगेश अग्रवाल का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
सोमवार की रात से लापता कस्बा निवासी योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू का शव बुावार को मथुरा जनपद के होडल क्षेत्र के हथाने स्थित काले बंबे पर मिला है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ रखा है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन




45 वर्षीय योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू अपनी गाड़ी किराए पर चलाते हैं। सोमवार की देर शाम टप्पल क्षेत्र से ही मथुरा के लिए एक बुकिंग लेकर गए थे। इसके बाद टप्पल पुलिस ने उनकी गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 49 से लावारिस हालत में बरामद की थी। गाड़ी के अंदर खून के धब्बे थे। परिवार वालों से मिली खबर के बाद गाड़ी बुक कराने वाले दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन




उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने शव मथुरा जनपद में काले बंबे से बरामद किया है। एसपी देहात पलास बंसल के अनुसार दो लोग हिरासत में हैं। उन्होंने ही मथुरा के लिए गाड़ी बुक कराई थी। वहीं शराब पीने के बाद नशे में हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। बताया कि हत्या के बाद शव को पानी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





बंद रहा जट्टारी का बाजार
उधर सोमवार रात से लापता बबलू का पता न चल पाने पर बुधवार की दस बजे कस्बे के व्यापारियों ने अग्रवाल धर्मशाला में पंचायत की। इसके बाद मुनादी कराकर कस्बे की सभी दुकानें बंद करा दीं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने टप्पल पुलिस से बात कर जल्द पता लगाए जाने की मांग की।






परिवार बबलू के घर पर, इधर घर में घुस गए चोर
जट्टारी। कस्बे में जरतौली मोड़ के निकट मोहल्ला माधोनगर निवासी राधा देवी पत्नी स्व. शिवकुमार अग्रवाल अपने घर पर ताला लगाकर जेठ के बेटे योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू के घर गई थीं। बबलू सोमवार रात से लापता हैं। राधा देवी के अनुसार बच्चे बबलू के घर पर थे, जिन्हें बुलाने के लिए वह घर पर ताला लगाकर गई थीं। बीस मिनट के बाद ही उनका बड़ा बेटा कपिल घर पहुंचा। इसी बीच में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे पेचकस और हथौड़ा आदि से कमरे में रखी आलमारी तोड़ी। आलमारी में रखे 40 हजार रुपये निकालकर ले गए। उन्होंने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed