{"_id":"6a8058e0f685472e9c00cc42","slug":"body-of-college-employee-found-hanging-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कॉलेज में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव, गेट पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कॉलेज में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव, गेट पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
Sat, 15 Aug 2026 05:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 15 Aug 2026 05:48 PM IST
सार
परिजन विद्यालय पहुंचे और शव को विद्यालय के मुख्य द्वार पर रख दिया। करीब तीन घंटे तक परिजन शव के साथ बैठे रहे। इसके बाद शव लेकर अलीगढ़-पलवल मुख्य मार्ग पर भी पहुंच गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
मृतक आउटसोर्सिंग कर्मचारी आदेश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जट्टारी के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बझेड़ा भरतपुर में शुक्रवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारी आदेश कुमार (23) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक ने प्रधानाचार्य समेत अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। शव को कॉलेज के मुख्य द्वार पर रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
थाना पिसावा क्षेत्र के नगला कृपा (कृपालगढ़ी) निवासी सोनवीर सिंह ने थाना टप्पल में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आदेश कुमार 2023 से कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि प्रधानाचार्य सतीश कुमार द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बारे में उसने परिवार के सदस्यों को कई बार बताया। शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को विद्यालय के एक बंद कमरे में फंदे पर लटका दिया। आरोप यह भी है कि घटना के बाद विद्यालय में ताला लगाकर स्टाफ और अन्य लोग मौके से चले गए।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को विद्यालय में छुट्टी निर्धारित समय से पहले कर दी गई थी और स्टाफ की बैठक एक कक्ष चल रही थी। संविदा कर्मी दूसरे कक्ष में बैठे हुए थे। अन्य कर्मियों ने आदेश को घर चलने के लिए आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने विद्यालय के कमरों में उसकी तलाश शुरू की। कक्ष संख्या चार में पहुंचने पर आदेश कुमार पंखे के पास फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव लेकर अलीगढ़-पलवल मुख्य पर पहुंचे परिजन
परिजन विद्यालय पहुंचे और शव को विद्यालय के मुख्य द्वार पर रख दिया। करीब तीन घंटे तक परिजन शव के साथ बैठे रहे। इसके बाद शव लेकर अलीगढ़-पलवल मुख्य मार्ग पर भी पहुंच गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
कर्मचारी का शव कॉलेज में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विभाग स्तर से कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पूरन सिंह, डीआईओएस।