{"_id":"6a46d50cb72de1df56055c01","slug":"body-of-a-young-man-found-in-ganga-canal-murder-suspected-aligarh-news-c-116-1-sali1010-104824-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गंग नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गंग नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Fri, 03 Jul 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदफरी निवासी 35 वर्षीय कौशल उपाध्याय का शव हाथरस क्षेत्र में नयाबास के पास गंग नहर में उतराता मिला। बुधवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक के पिता विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि कौशल 29 जून को बिना किसी को बताए बस से इगलास की ओर चला गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी गई।
इधर, 30 जून को हाथरस के नयाबास के पास राहगीरों ने गंग नहर में एक अज्ञात शव उतराता देखा, जिसकी सूचना हाथरस गेट पुलिस को दी गई। पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कौशल उपाध्याय के रूप में की। परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि 29 जून को कौशल को गंग नहर के पास दो लोगों के साथ शराब पीते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
उन्होंने अलीगढ़ रोड स्थित गंग नहर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।