{"_id":"60e9f9a38ebc3e30e86724ab","slug":"blueprint-for-development-of-100-gram-panchayats-ready-city-office-news-ali2677878184","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 ग्राम पंचायतों के विकास का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 ग्राम पंचायतों के विकास का खाका तैयार
विज्ञापन
प्रधानों के सदन का गठन होने के बाद जिला पंचायत राज विभाग ने ग्रामों के विकास की रूपरेखा खींच दी है। पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम से लेकर अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि प्रधानों के सदन का गठन होने के बाद उनके डोंगल व खाते बन चुके हैं।
अब सभी के खातों में पहली किस्त भेजी जा रही हैं। विकास कार्यों को लेकर रूपरेखा बन चुकी है। इसमें सर्वोच्च प्राथमिकता में ओपन जिम व पार्क रखे गए हैं। ग्राम सभा की जमीन पर इन्हें विकसित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्कूल की खाली पड़ी जमीन पर भी इनकी स्थापना होगी।
अफसरों ने पहले चरण में इसके लिए सौ पंचायतों का चयन करने का फैसला लिया गया है। एक गांव में इस कार्य के लिए एक लाख की धनराशि खर्च होगी। ग्राम निधि से इस धनराशि की भरपाई होगी। इनमें पार्क में झूले व जिम के अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। लोगों के टहलने के लिए घास भी लगाई जाएगी। ब्लाकों के लिए इस काम को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिख दिया गया है।