फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blue Bird Public School student dies In class room at aligarh

यूपी: कक्षा पांच के छात्र की स्कूल में अचानक हुई मौत, मेडिकल चेकअप में फिट था शौर्य

Thu, 13 Dec 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Dec 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
Blue Bird Public School student dies In class room at aligarh
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य दत्त कुशवाहा की बुधवार को स्कूल में अचानक हालत बिगड़ गई। आनन-फानन शौर्य को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शौर्य के पिता गीतेंद्र दत्त कुशवाहा बरेली में गन्ना विकास अधिकारी हैं।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी स्थित स्कूल में शौर्य कक्षा पांच का छात्र था। वह अपनी मां नीलिमा कुशवाहा जो कि इसी स्कूल में शिक्षिका हैं, उनके साथ आता-जाता था। स्कूल में पढ़ाई सुबह 8 बजे से शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन


शौर्य सुबह 9:30 बजे कोई सामान लेने दूसरे कक्षा में आया था। शिक्षिका अलमारी से सामान निकालने लगीं। सामान निकालकर शिक्षिका पीछे मुड़ीं, तो देखा कि शौर्य जमीन पर मुंह के बल पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फौरन शिक्षिका उसे गोद में लेकर नर्सिंग रूम में पहुंच गईं। उसे पंपिंग दी गई। सांस कमजोर देख उसे वाहन से बंसल नर्सिंग होम लाया गया, जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। फिर शौर्य को मैक्सफोर्ट लाया गया, जहां थोड़ी देर उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। स्कूल स्टाफ शौर्य को जेएन मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल चेकअप में शौर्य था फिट

रामघाट रोड स्थित शंकर विहार कॉलोनी निवासी शौर्य के पिता गीतेंद्र दत्त कुशवाहा ने बताया कि दो महीने पहले हेल्थ फैमिली पॉलिसी के तहत शौर्य, पत्नी नीलिमा व स्वयं की जांच कराई थी। 

इसमें शौर्य बिल्कुल फिट था। उसे कोई बीमारी नहीं थी। गीतेंद्र ने कहा कि शौर्य इकलौती संतान थी। उन्होंने कहा कि शौर्य की स्वाभाविक मौत है। जब शौर्य स्कूल में बेहोशी में जमीन पर गिरा था, तब उसके कान, नाक व मुंह से खून निकल रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed