फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blood donation camp in Aligarh District Hospital on June 14

Aligarh: जिला अस्पताल में 14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर, रक्तदाता लेंगे बढ़-चढ़ कर भाग

Wed, 12 Jun 2024 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:48 PM IST
सार

सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी ने अपील की है कि इस आयोजन में सामाजिक संगठन सहयोग करें और जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। बता दें कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसे लेकर लोगों में खासी उत्सुकता व इंतजार रहता है।

विज्ञापन
Blood donation camp in Aligarh District Hospital on June 14
रक्तदान शिविर 14 जून को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोग इस आयोजन की सफलता के लिए लगातार आह्वान कर रहे हैं। अपील की जा रही है कि 14 जून को आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और महादान में शामिल हों। शहर के सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। 

विज्ञापन

रक्तदान शिविर
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.जगवीर सिंह का कहना है कि रक्तकोष में रक्त की कमी इस तरह के आयोजनों से पूरी होती है। इस आयोजन में 18 से 65 वर्ष की आयु तक के लोग रक्तदान कर सकते हैं। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी का कहना है कि इस आयोजन में सामाजिक संगठन सहयोग करें और जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। बता दें कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसे लेकर लोगों में खासी उत्सुकता व इंतजार रहता है।
विज्ञापन


ये हैं सहयोगी संगठन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सत्यमन मानव सेवा संस्था, भाजपा युवा मोर्चा, हैंड फॉर हेल्प सोसइटी, सावन कृपाल रुहानी मिशन, उ.प्र.डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, उम्मीद सामाजिक संस्था, रोटरी क्लब अलीगढ़ स्मार्ट सिटी, रोटरी क्लब अलीगढ़ रुद्र, साईं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, सनातन प्रतिभा फाउंडेशन, न्यू रोटी बैंक, यूको बैंक जवां, रेलवे सुरक्षा बल, एलआईसी, आयकर कार्यालय, सिंधु समाज, हेल्प यू सोसाइटी, जेसीआई, मैटल डीलर्स एसोसिएशन, इंडियन ऑयल, उ.प्र.केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, अग्रवाल समाज परिषद, बांके बिहारी सेवा समिति, रोटरी क्लब अलीगढ़ रॉयल, थ्री यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, बालाजी सेवा समिति छर्रा, सपा अलीगढ़, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed