{"_id":"60e35d438ebc3e22246ae0c9","slug":"block-pramukh-election-city-office-news-ali267368175","type":"story","status":"publish","title_hn":"1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनेंगे 12 ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनेंगे 12 ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव निपटने के बाद सोमवार को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का भी कार्यक्रम जारी हो गया। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, आठ जुलाई को नामांकन और नौ को नाम वापसी होगी। 10 जुलाई की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी। नामांकन से लेकर नाम वापसी, मतदान व मतगणना की प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर होने के बाद यहीं से प्रमाण पत्र जारी होंगे।
जिले के 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य 12 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव करेंगे। इधर, अभी तक भारतीय जनता पार्टी को छोड़ अन्य किसी दल ने ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है। माना यह जा रहा है कि भाजपा के सामने सभी दलों ने खुद को सरेंडर कर दिया है।
त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव जिले में 29 अप्रैल को हुआ था। 2 मई को परिणाम जारी हुए थे। इसमें प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पद के विजेताओं की घोषणा हुई। इसके बाद प्रधानों को शपथ दिलाई गई, कुछ प्रधान कोरम पूरा न होने के चलते शपथ नहीं ले सके थे। इसके चलते ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव कराया गया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव तीन जुलाई को हुआ। अब ब्लॉक प्रमुख पदों का चुनाव होगा। कुल 12 ब्लॉकों के प्रमुखों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। आठ को नामांकन के बाद नौ को नाम वापसी और 10 जुलाई को चुनाव होगा। नामांकन से लेकर नाम वापसी और मतदान सहित मतगणना की प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर होने के बाद यहीं से प्रमाण पत्र जारी होगा।
एक नजर आंकड़ों पर
800 रुपये का नामांकन पत्र सामान्य वर्ग के लिए।
400 रुपये का नामांकन पत्र महिला, ओबीसी, एससी-एसटी के लिए।
5000 रुपये जमानत राशि सामान्य वर्ग के लिए।
2500 रुपये जमानत राशि महिला, ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के लिए।
इन 12 ब्लॉकों के लिए चुने जाएंगे प्रमुख
लोधा, बिजौली, टप्पल, गोंडा, गंगीरी, खैर, इगलास, धनीपुर, अतरौली, चंडौस, अकराबाद, जवां।