फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Block imposed to release accused in kidnapping of teenage girl

Aligarh News: किशोरी के अपहरण में आरोपियों को छोड़ने पर लगाया जाम

Wed, 27 Mar 2024 03:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 27 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Block imposed to release accused in kidnapping of teenage girl
बरौठा गांव से 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के विरोध में परिवार वालों ने मंगलवार की शाम रामघाट रोड पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेने की बात कहकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन




बरौठा गांव निवासी अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह जंगल की ओर गई थी, जिसके बाद घर नहीं लौटी। तलाश करने पर गांव के समीप गेहूं के एक खेत में उसका मोबाइल और खून से सना दुपट्टा मिला। इस दौरान उन्हें पता चला कि किशोरी की शाहपुर गांव निवासी योगेश से वहां बातचीत कर रही थी। इस पर अनहोनी की आशंका जताते हुए बहन-बहनोई ने सूचना देकर दुपट्टा और मोबाइल पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




किशोरी की बहन के अनुसार अपहरण की शिकायत पर भी हलका प्रभारी ताहिर हुसैन ने गुमशुदगी की तहरीर लिखकर उनके हस्ताक्षर करा लिए और खेत से मिला मोबाइल लौटा दिया। मंगलवार की सुबह थाने पर हंगामा करने के बाद दोपहर में पुलिस ने आवास, ठाकुर व बब्बू खां निवासी बरौठा और योगेश निवासी शाहपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बब्बू को हिरासत में ले लिया। इसके कुछ घंटे बाद किशोरी के बरामद होने का हवाला देकर उसे छोड़ दिया। बहन से मिलने की बात कहने पर वन स्टाप सेंटर भेजने और मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने के बाद ही मुलाकात कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर भड़के परिवार और गांव वालों ने मंगलवार शाम चार बजे दरोगा पर आरोप लगाते हुए गांव के बाहर रामघाट रोड जाम कर दिया। सूचना पर सीओ अतरौली मो अकमल खान कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि किशोरी की बरामदगी पर परिवार को संदेह था, जिसके कारण जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed