फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJYM Mandal president shot a history sheeter

Aligarh: हिस्ट्रीशीटर को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी नेता पुलिस हिरासत में

Fri, 02 May 2025 01:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 01:24 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार शिवम का कहना है कि वह शाम को अपने कुछ साथियों संग दुबे पड़ाव सब्जी बाजार से होकर जा रहा था। तभी बाइक पर बारहद्वारी निवासी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यश गोयल वहां अपने एक साथी अनुराग यादव संग आया। आरोप है कि यश गोयल से पहले से विवाद चल रहा है। इसलिए उसने आते ही पहले विवाद किया। फिर पिस्टल निकालकर सीने से सटाकर गोली मार दी।

विज्ञापन
BJYM Mandal president shot a history sheeter
शिवम के परिजनों से वार्ता करते इंस्पेक्टर गांधी पार्क - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क थाने के हिस्ट्रीशीटर शिवम वाल्मीकि को 1 मई जयुमो के मंडल अध्यक्ष ने गोली मार दी। पुरानी रंजिश में यह घटना दुबे पड़ाव सब्जी बाजार में उस समय हुई, जब भाजपा नेता धनीपुर मंडी से घर जा रहा था। तभी हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ भाजयुमो नेता को रोक लिया। रंजिशन दोनों पक्षों में विवाद होने पर हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी गई। हालांकि आरोप दोनों ओर से फायरिंग का है। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भरती कराया गया है। वहीं आरोपी भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम शाम करीब छह बजे के आसपास का है। मूल रूप से शीशियापाड़ा हाल शास्त्री नगर निवासी शिवम वाल्मीकि गांधीपार्क थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या आदि के अपराध दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार शिवम का कहना है कि वह शाम को अपने कुछ साथियों संग दुबे पड़ाव सब्जी बाजार से होकर जा रहा था। तभी बाइक पर बारहद्वारी निवासी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यश गोयल वहां अपने एक साथी अनुराग यादव संग आया। आरोप है कि यश गोयल से पहले से विवाद चल रहा है। इसलिए उसने आते ही पहले विवाद किया। 
विज्ञापन


फिर अंटी से पिस्टल निकालकर सीने से सटाकर गोली मार दी। इस हमले में वह घायल हो गया। इसके बाद यश खुद को भीड़ से घिरता देख भाग गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी आदि के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी सीओ द्वितीय सीओ गभाना संजीव तोमर का कहना है कि शिवम हिस्ट्रीशीटर है। वह नशीले पदार्थों की तस्करी व सट्टा कराने का पेशेवर अपराधी है। आढ़त से घर जा रहे यश गोयल व उसके साथी पर शिवम को गोली मारने का आरोप है। दूसरे पक्ष के भी अपने आरोप हैं। सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। जो तहरीर मिलेंगी, उसके अनुसार कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल खुद पहुंचा अस्पताल, भीड़ का हंगामा

इस घटना के बाद घायल शिवम खुद ही अपने साथी की बाइक पर विष्णुपुरी स्थित नर्सिंग होम पहुंचा। खबर पर बाद में उसके परिजन व समाज के लोग पहुंच गए। वहां देरी से पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने हंगामा भी किया।

भाजपा नेता का आरोप, लूटे 4:50 लाख 
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल के भतीजे व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष यश गोयल की दी गई सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां शिवम को गोली मारने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ में यश गोयल ने बताया है कि 15 अगस्त 2023 की देर रात शिवम पक्ष ने बारहद्वारी इलाके में की गई टशनबाजी का विरोध करने पर उसके घर पर फायरिंग की थी। उस समय उसके पक्ष के एक युवक के गोली लगी थी। दोनों ओर से कुछ लोग जेल गए थे। तभी से वह रंजिश मानता है। 

आज वह धनीपुर मंडी स्थित आढ़त की दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी शिवम ने अपने साथियों संग रास्ता रोककर घेर लिया। पांच लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी। विरोध करने पर पीटते हुए फायरिंग की गई। इस बीच झीनाझपटी में उसकी गले की सोने की जंजीर टूट गई। उसकी बाइक की चाभी छीन ली। वह बाइक छोडक़र बचकर अपने परिचित के होटल में भागा। बाइक पर टंगे झोले में साढ़े चार लाख रुपये रखे थे। वह भी इन लोगों ने लूट लिए। देर रात यश की ओर से दी गई तहरीर में शिवम, तुषार आदि को आरोपी बनाया गया है। इस सूचना पर तमाम भाजपाई भी गांधीपार्क थाने पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed