फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP worker dies in road accident

Aligarh News: सड़क हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Mon, 19 May 2025 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP worker dies in road accident
क्षेत्र के गांव रामनगर के पास शनिवार की शाम सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा जाने से भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार की मौत हो गई, उनकी आठ जून को शादी होने वाली थी। हादसे से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला मिंतर निवासी मनोज कुमार (29) पुत्र महेश चंद्र शर्मा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। वह शादी आदि पार्टियोंं में पनीर सप्लाई का काम भी करते थे। मनोज की आठ जून को खैर के एक गांव में शादी होने वाली थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़े भी थे। बताया गया है कि परिजनों के शादी की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण मनोज शनिवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से चंडौस से दौरऊ की तरफ किसी गांव में शादी में पनीर देने के लिए जा रहे थे, तभी गांव रामनगर के पास एक बबूल का पेड़ आंधी के कारण सड़क पर गिरा हुआ था, जिससे उनकी बाइक टकरा गई और सिर में गंभीर चोटें आ गईं। राहगीरों ने एबुलेंस से उन्हे अलीगढ़ के निजी अस्पताल भिजवाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खैर विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
भाजपा कार्यकर्ता मनोज की मौत की खबर से कस्बा में शोक व्याप्त हो गया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्यवाही के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले आए, जहां दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया। शाम को खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कस्बा पहुंच कर मनोज के परिजनों को सांत्वना दी। चंडौस चेयरमैन डॉ. डीएस भारती, सभासद विनोद गुप्ता, प्रदीप महेशवरी, गणेश दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा,वैभव आर्य, इन्द्रदेव चौहान,विक्की वर्मा, पवन गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू के एक विवाद से सुर्खियों में आए थे

चंडौस। भाजपा कार्यकर्ता मनोज पार्टी के कार्यों में सक्रिय रहते थे, उन्हें सांसद सतीश गौतम व हाथरस सांसद अनूप प्रधान का करीबी भी माना जाता था। क्षेत्र के लोग उन्हें उप नाम के तौर पर मनोज सांसद भी कहते थे। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक विवाद के दौरान भी सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed