फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP-Sangh have turned places of worship into ATMs: Rajendra Pal

भाजपा-संघ ने धर्मस्थलों को बनाया एटीएम : राजेंद्रपाल

Thu, 09 Jul 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP-Sangh have turned places of worship into ATMs: Rajendra Pal
प्रबुद्धजन कार्यक्रम में बोलते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी। संवाद 
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि भाजपा व संघ ने देश के धर्मस्थलों को एटीएम बना दिया है। उनकी चाबी खुद के पास रख ली है। भाजपा के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाई जा रही है। लोगों को शिक्षा से वंचित रखना भी भाजपा की इसी रणनीति का हिस्सा है। हमें ऐसे नफरती लोगों के खिलाफ मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी, तभी देश को बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


हैबीटेट सेंटर में एएमयू छात्रों व प्रबुद्धजनों संग आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की चिंता आज सही साबित हो रही है। उन्होंने कहा था कि जब धर्म देश से ऊपर हो जाएगा और देश में व्यक्ति पूजा होगी, आम आदमी अपने अधिकार खोने लगेंगे, उस दिन देश की आजादी खतरे में आ जाएगी। आज वही वक्त आ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आजादी के समय का जिक्र करते हुए करते हुए कहा कि तब देश गरीब था, मगर शिक्षा व्यवस्था निशुल्क थी। स्कॉलरशिप व फेलोशिप से ही पढ़ाई पूरी हो जाया करती थी। आज सरकारी शिक्षण संस्थान बंद किए जा रहे हैं। निजी स्तर पर इंजीनियरिंग, डॉक्टरी, वकालत की शिक्षाएं महंगी हो रही हैं। अनुसूचित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों सहित सवर्ण समाज में भी एक दो फीसदी लोग ही उस पढ़ाई का खर्च उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आज सवाल पूछने से लेकर वोट डालने तक से रोका जा रहा है। इसका परिणाम देश भुगत रहा है। लोगों को मजदूर बनने पर मजबूर किया जा रहा है। राहुल गांधी इस सबके खिलाफ अकेले लड़ रहे हैं। हमें एकजुट होना होगा। तब एकजुटता से गोरों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई थी। आज इनके खिलाफ लड़ने का समय है। इसकी शुरुआत यूपी में आज अलीगढ़ से की है। अब हर जिले में जाकर इसी तरह के संवाद किए जाएंगे।


उन्होंने गुरु गोलवलकर की किताब बंच ऑफ थॉट का जिक्र करते हुए कहा कि वह किताब कहती है कि लोगों को पढ़ाई से वंचित कर दो, संसाधन एक दो लोगों के हाथ में दे दो। फिर कोई सवाल नहीं करेगा। सरकार आप चलाओगे। आज वही हो रहा है। कार्यक्रम को एएमयू के पूर्व पीआरओ डॉ. राहत अबरार, अमुटा के पूर्व पदाधिकारी डॉ. तुफैल, अमुटा सचिव डॉ. उबैद सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। संचालन नजर अब्बास व अध्यक्षता पद्मश्री जिलुर्रहमान ने की।



ये रहे मौजूद
आयोजन में पूर्व विधायक विवेक बंसल, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, माजिद जैदी, तल्हा अबरार, खुशरो खान, आशू, कांग्रेसजनों में श्यौराज जीवन, गिरवर शर्मा, परवेज अहमद, राजेश राज जीवन, विनोद पांडेय, आलोक गौड़, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खां, बॉबी वसीह, नदीम गफूर, अखिलेश शर्मा, अनुराग प्रताप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed