फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bjp remain on Iglas constituancy seat, rajkumar won.

इगलास विस सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, जीते राजकुमार

Thu, 24 Oct 2019 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bjp remain on Iglas constituancy seat, rajkumar won.
छुट्टा गोवंश व विकास के मुद्दे को लेकर मतदान बहिष्कार के शोर के बीच इगलास विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के अभय कुमार बंटी को 25759 वोटों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी सहयोगी को कुल 75472 वोट मिले, जबकि अभय कुमार को 49713 वोट मिले। गुरुवार की सुबह धनीपुर मंडी पर मतगणना का काम शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक सभी मतों की गणना हो गई। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी उमेश दिवाकर को 10786 वोट मिले।
विज्ञापन

यह सीट भाजपा के विधायक रहे राजवीर दिलेर को भाजपा के हाथरस लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर कुल सात प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। कुल 33 राउंड चली मतगणना में पहले तीन राउंड में बसपा के अभय कुमार ने बढ़त बनाई। लेकिन इसके बाद पांचवें राउंड में भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने बढ़त बना ली। इसके बाद बढ़त बनाए रखने का सिलसिला जारी रहा। मुख्य प्रत्याशियों के अलावा स्वतंत्र जनता राज पार्टी के पुष्पेंद्र कुमार को 1086 वोट मिले। लोकदल के मुकेश कुमार को 473 वोट मिले। भारतीय भाईचारा पार्टी के विकास उर्फ विकास कुमार को 503 और शोषित समाज पार्टी के हरीश कुमार धनगर को 2762 वोट मिले। रिटर्निंग आफिसर एसडीएम इगलास एके सिंह ने राजकुमार सहयोगी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। चुनाव जीतने के बाद राजकुमार सहयोगी ने कहा कि वह अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed