फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP people angry over filing of case against BJP leader

Aligarh: भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज होने से भड़के भाजपाई, घेरी कोतवाली, किया हंगामा

Mon, 11 Nov 2024 04:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 04:19 PM IST
सार

भाजयुमो के पूर्व महानगर महामंत्री विनय वार्ष्णेय के खिलाफ तुर्कमान गेट निवासी जतिन ने 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों से अपमानिक करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे में भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी नेताओं में रोष फैल गया।

विज्ञापन
BJP people angry over filing of case against BJP leader
ऊपरकोट कोतवाली पर पुलिस से बातचीत करते भाजपा नेता संजय गोयल - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के विरोध में 10 नवंबर की शाम 50 से अधिक भाजपाई और हिंदूवादी नेता गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंच गए। भाजपाइयों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


भाजपाइयों ने पुलिस पर झूठे मुकदमे दर्ज कर युवाओं को अपराध में फंसाने का आरोप लगाया। अतिसंवेदनशील क्षेत्र में हंगामा होने की सूचना पर कुछ ही देर में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ अभय पांडेय ने दो दिन में मामले की जांच कर मुकदमा समाप्त कराने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन


भाजयुमो के पूर्व महानगर महामंत्री विनय वार्ष्णेय के खिलाफ तुर्कमान गेट निवासी जतिन ने 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों से अपमानिक करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे में भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी नेताओं में रोष फैल गया। 10 नवंबर की शाम करीब पांच बजे 50 से अधिक भाजपा नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए बाबरी मंडी से कोतवाली पहुंच गए। भाजपाइयों ने वहां जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान भारी पुलिस बल पहुंच गया और नेताओं की घेराबंदी कर ली। भाजपा नेता विनय, भाजयुमो के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय पांडेय पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर युवाओं को अपराध में फंसाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने सीओ और कोतवाली पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। बीच बाजार में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने फड़ बाजार को बंद कराना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद सीओ अभय पांडेय वहां पहुंच गए और भाजपा नेताओं का कोतवाली के अंदर ले गए। कोतवाली में भी जमकर नारेबाजी हुई। सीओ ने दो दिन में मामले की जांच कराकर मुकदमे की स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। गिरफ्तारी देने पहुंचे नेताओं में भाजपा के पार्षद शेर सिंह, करन माहौल, हरिओम अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज, राकेश सहाय आदि शामिल रहे।

कोतवाली के आसपास अवैध बाजार हटाने की मांग

कोतवाली में गिरफ्तारी देने पहुंचे भाजपा नेताओं ने पुलिस पर ही अवैध धंधों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। विनय वार्ष्णेय ने कहा कि पुलिस संरक्षण में कोतवाली के सामने अवैध रूप से फड़ बाजार लगाया जा रहा है, जिससे दिनभर यहां जाम लगता है। कोतवाली तक आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। भाजपाइयों ने पुलिस पर फड़ दुकानदारों से अवैध वसूली करने के भी आरोप लगाए। भाजपाइयों ने फड़ हटाने के लिए बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। भाजपाई अड़ गए कि यदि पुलिस इन फड़ों को नहीं हटाती है तो भाजपा कार्यकर्ता खुद ही इन्हें हटा देंगे। बाद में पुलिस ने फड़ों को सड़क से हटवा दिया।

जेल जाने के बाद से नहीं मिली है जिम्मेदारी
विनय वार्ष्णेय ने जयगंज और महावीरगंज मंडल में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई है। इसके बाद 2012 में भाजयुमो के महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी निभाई। शहर में दंगों के दौरान एक युवक की हत्या का आरोप लगने के बाद विनय करीब ढाई साल तक जेल में रहे। इस मामले से विनय को बरी किया किया, जिससे बाद जेल से बाहर आने पर शहर में विशाल स्वागत जुलूस निकाला गया। तब से अब तक विनय को संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है।

शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में विनय वार्ष्णेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी पक्ष के लोग कोतवाली आए थे, जिन्हें दो दिन में जांच कराकर मामला स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है। - अरुण पांडेय, सीओ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed