फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP newly appointed state president Bhupendra Chaudhary warmly welcomed at Aligarh railway station

अलीगढ़: रेलवे स्टेशन पर भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत, की गई पुष्प वर्षा

Mon, 29 Aug 2022 03:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 03:58 PM IST
सार

अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के नेतृत्व में समस्त मोर्चों के सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के स्वागत करने के लिए बैंड बाजे फूल मालाओं के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन
BJP newly appointed state president Bhupendra Chaudhary warmly welcomed at Aligarh railway station
सांसद सतीश गौतम और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का किया जोरदार स्व - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जा रहे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में भाजपा महानगर व समस्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहना व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी हाथ हिला कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के नेतृत्व में समस्त मोर्चों के सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के स्वागत करने के लिए बैंड बाजे फूल मालाओं के साथ पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस के आने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी डिब्बे के गेट पर आए। 
विज्ञापन


अलीगढ़ सांसद में प्रदेश अध्यक्ष के गले में साफा डालकर व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बुके देकर व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। अलीगढ़ सांसद ने बताया प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहली बार दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा अलीगढ़ होकर लखनऊ जा रहे हैं इस दौरान रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed