फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leaders protest at Aligarh Collectorate

Aligarh News: बीजेपी नेताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, धनीपुर ब्लाक में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, यह है मामला

Wed, 30 Jul 2025 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:48 PM IST
सार

भाजपाइयों ने आरोप लगाया है कि धनीपुर में बने अलहदादपुर और गजनीपुर स्टेडियम को अभी तक शुरू नहीं किया है, जबकि ये स्टेडियम भारत सरकार की ओर से बनकर तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन
BJP leaders protest at Aligarh Collectorate
भाजपाइयों का धरना प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने 30 जुलाई को धनीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने लाखों रुपये की लागत से बने स्टेडियमों को शुरू न करने और टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा कि धनीपुर में बने अलहदादपुर और गजनीपुर स्टेडियम को अभी तक शुरू नहीं किया है, जबकि ये स्टेडियम भारत सरकार की ओर से बनकर तैयार हो चुके हैं। उनका आरोप है कि जिला युवा कल्याण विभाग के पास बजट न होने का हवाला देकर स्टेडियमों को शुरू नहीं किया जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश शासन ने स्थानीय फंडों से इन स्टेडियमों को शुरू कर संचालन करने का शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र पंचायत धनीपुर ने एक करोड़ 10 लाख रुपये के 12 टेंडर निकाले, जिनमें से अकेले एक गांव के हैं, उनको  53.26 लाख रुपये के छह टेंडर दिए गए हैं। यह तब है जब धनीपुर ब्लॉक में कुल 71 पंचायतें हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से धनीपुर ब्लॉक के युवा लगातार स्टेडियम शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ब्लॉक प्रमुख द्वारा धन आवंटित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में रवि सूर्यवंशी (जिला पंचायत सदस्य, धनीपुर), कल्पना सिंह (ग्राम प्रधान, सिकंदरपुर), सुनील शर्मा (अध्यक्ष, प्रधान संगठन, धनीपुर) और अर्जुन सिंह भोलू (छात्र नेता और जिला उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा) सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर इन टेंडरों को निरस्त कर अलहदादपुर और गजनीपुर स्टेडियम के लिए क्षेत्र पंचायत निधि धनीपुर द्वारा टेंडर जारी नहीं किए गए, तो 11 अगस्त से कलेक्ट्रेट परिसर पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। जारी हुए टेंडरों को निरस्त करने और भविष्य में होने वाले टेंडरों के लिए एक कमेटी गठित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed