{"_id":"69aa8cc30099a361390dd800","slug":"bjp-leader-points-pistol-at-neighbour-chest-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भेजा जेल
Fri, 06 Mar 2026 02:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:03 PM IST
सार
भाजपा नेता के बेटे का पड़ोसी के हमउम्र भांजे से होली पर विवाद हो गया था। दोनों में फोन पर चेटिंग के जरिये बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे को गाली तक दे दी। विवाद बढ़ते-बढ़ते पिस्टल तानने तक बात पहुंच गई।
विज्ञापन
युवक पर पिस्टल ताने भाजपा नेता
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में होली को लेकर पड़ोसी के भांजे से हुए विवाद में भाजपा नेता का बेटा घर से पिता की पिस्टल निकाल लाया। फायरिंग का भी आरोप है। तभी पिता ने बेटे से पिस्टल छीनकर पड़ोसी पर तान दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भाजपा नेता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि भाजपा व व्यापारी नेता हेमंत गर्ग के नाबालिग बेटे का पड़ोसी विशाल शर्मा के हमउम्र भांजे से 4 मार्च को होली पर विवाद हो गया था। उसी विवाद में 5 मार्च शाम दोनों में फोन पर चेटिंग के जरिये बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे को गाली तक दे दी। विशाल शर्मा हेमंत के दरवाजे पर शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि उनके हाथ में डंडा लगा था। वे मारपीट के इरादे से पहुंचे थे। तभी हेमंत का बेटा घर से पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया। विशाल का आरोप है कि उसने तीन राउंड फायर किए। जिससे एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई। इसी बीच हेमंत ने आकर बेटे के हाथ से पिस्टल छीन ली। उसे विशाल के सीने पर तानते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
खबर पर बन्नादेवी पुलिस पहुंच गई। विशाल व हेमंत को थाने ले आई। जहां पीछे से दोनों के परिजन भी पहुंचे। पुलिस कार्रवाई की बात सुनकर थाने के बाहर से हेमंत का बेटा लापात हो गया। एसएचओ बन्नादेवी विजय सिंह के अनुसार मामले में विशाल की तहरीर पर हेमंत व उनके बेटे पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नेता को जेल भेज दिया गया है।