फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP creating atmosphere of terror among Brahmins in the state: Satish Chandra

प्रदेश में ब्राह्मणों के बीच दशहत का माहौल बना रही भाजपा: सतीश चंद्र

Wed, 04 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP creating atmosphere of terror among Brahmins in the state: Satish Chandra
बसपा की प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी को संबोधित करते राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : CITY OFFICE
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में दहशत का माहौल बना रही है। ब्राह्मणों और दलितों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। बीते साढ़े चार साल में कई ब्राह्मणों की हत्या हुई है। इस समाज को लगातार टारगेट किया जा रहा है। वह मंगलवार को मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्रीराम मंदिर के चंदे, बेरोजगारी, अपराध, विकास के मुद्दों पर भाजपा के साथ सपा को भी निशाने पर लिया। सतीश मिश्रा बीती 23 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं, जिसका पहला चरण अयोध्या और दूसरा बांकेबिहारी से शुरू हुआ है। दूसरे चरण के तहत वह मंगलवार को आगरा से अलीगढ़ आए थे। यहां से वह देर शाम को बरेली रवाना हो गए।
विज्ञापन

सतीश मिश्रा ने कहा कि इस गोष्ठी का उद्देश्य प्रबुद्ध समाज को उसको दायित्व याद दिलाना है कि वह डरें, नहीं मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में बसपा ब्राह्मणों के साथ है, जैसे 2007 में थी। सवाल पूछा, आज उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के हालात बदतर क्यों हो गए हैं। पहले भाजपा ने दलित समाज के लोगों को परेशान किया। बेटियों को जलाने, रेप करने की कई घटनाएं हुई हैं। हाथरस में बेटी के शव को माता पिता को नहीं दिया। मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, जहां-जहां भाजपा सत्ता में है। वहां ऐसा ही हुआ है। पूना कांड को नहीं भूल सकते। उत्तरप्रदेश में इनकी सरकार आने के बाद ब्राह्मण समाज को निशाने में लिया जा रहा है। प्रतापगढ़ में पांच-पांच नौजवानों को जला दिया गया, जिनको बाद में अपराधी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली, बुंदेलखंड, झांसी में ऐसे ही किस्से हुए। कई लोगों के एनकाउंटर ऐसे ही कर दिए गए, जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने एनकाउंटर को गलत बताया है। बलिया में खुलेआम विधायक की सरपरस्ती में अपराधी बचाए गए। कानपुर में एपल कंपनी में कार्यरत लड़के को गोली मार दी गई। लखनऊ में एक युवा ब्राह्मण लड़के को मारा दिया गया। राजधानी में ऐसे तीन मामले हुए। कानपुर में एक व्यक्ति की आड़ लेकर दर्जनों ब्राह्मणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मजबूत ब्राह्मणों को परेशान किया जा रहा है। गिनती गिने तो सैकड़ों किस्से है। उन्होंने कानपुर की साढ़े सोलह की लड़की खुशी दुबे का किस्सा सुनाया। राष्ट्रीय महासचिव बोले..भाजपा की सोच ब्राह्मण के लिए सपा से हट कर नहीं है। सपा शासनकाल में कन्नौज में नीरज मिश्रा की हत्या कर दी गई थी।
2007 की स्थिति दोहरा सकता है ब्राह्मण
उन्होंने याद दिलाया कि प्रदेश में ब्राह्मणों की आबादी 13 प्रतिशत है। तीन करोड़ से अधिक ब्राह्मण हैं। इतनी संख्या के बाद 5 से 6 विधायक रह गए हैं। अब वक्त आ गया है कि ब्राह्मण बंटे नहीं। ब्राह्मणों और दलितों के साथ अन्य समाज का वोट मिला दें तो 45 से 50 फीसदी तक संख्या पहुंच जाती है। ऐसे में ब्राह्मण समुदाय 2007 की स्थिति को दोहरा सकता है। बसपा सरकार बनने पर उनका पूरा सम्मान होगा। 2007 में बसपा सरकार में 15 एमएलसी ब्राह्मण थे, विधान परिषद अध्यक्ष भी इसी वर्ग से थेे। 35 अन्य लोगों को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। पांच हजार सरकारी वकील इस समुदाय से थे, जिनका मानदेय दस गुना बढ़ाया गया था। लोकसभा में उनको आज तक नेता बना कर रखा गया है। इसलिए इस वर्ग का सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है।
प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला से हो रहा दुष्कर्म
सतीश मिश्रा ने कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के मुताबिक प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला का दुष्कर्म हो रहा है। विकास के बाबत कहा कि बसपा से ज्यादा काम किसी सरकार में नहीं हुए। अयोध्या में सरयू नदी के किनारे के घाट, बनारस में गंगा किनारे के घाट, इलाहाबाद में सीवरेज सिस्टम बनाया। मथुरा वृंदावन में 550 करोड़ रुपये से सीवरेज सिस्टम, सरकारी मेला, परिक्रमा मार्ग सहित काम कराए गए। 550 करोड़ रुपये का काम मैंने खुद कराया।

आखिर श्रीराम मंदिर का चंदा कहां है : सतीश
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उनका प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का पहला चरण अयोध्या से 23 जुलाई को शुरू हुआ, दूसरा चरण वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के साथ शुरू हुआ है। जब मैं अयोध्या गया तो उन्होंने पूछा कि आप अयोध्या क्यों आएं। बताइए क्या कोई भगवान का ठेका ले सकता है। क्या ब्राह्मणों को पूजा अर्चना करना सिखाया जाएगा..? ब्राह्मणों को बचपन से ही ये संस्कार दिया जाता है। बाद में पता चला कि वो हमारा विरोध इसलिए कर रहे थे, क्योंकि श्रीराम मंदिर के नाम पर जुट रहे चंदे का खुलासा न हो। दस हजार करोड़ रुपये का चंदा कहां है। 1993 से अभी तक कितना चंदा हुआ है। पांच अगस्त 2020 को श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हुआ था। एक साल बाद कोई काम नहीं हुआ है तो पैसा कौन सी योजना में जा रहा है। मैं ही नहीं, अब लोग पूछने लगे हैं कि मंदिर के नाम पर जुटा चंदा कहां है। अगर भाजपाई धर्म के ठेकेदार हैं तो संस्कृत विद्यालय क्यों बंद हो रहे हैं। जब बच्चे वेद, पुराण नहीं पढ़ेंगे तो धर्म का प्रचार कैसे होगा..? इससे उलट बसपा सरकार में संस्कृत विद्यालयों को अनुदान दिया गया था। भाजपा इस प्रदेश से हिंदू संस्कृति और सनातन धर्म को खत्म करने पर तुली हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed