फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP could not get the accused worker freed

घंटों हायतौबा...आरोपी कार्यकर्ता को नहीं छुड़वा पाए भाजपाई

Fri, 05 Aug 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP could not get the accused worker freed
बन्नादेवी थाने में एएसपी मनीष शांडिल्य का घेराव करते भाजपाई। - फोटो : CITY OFFICE
कहने को मुख्यमंत्री लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने न जाने की हिदायत देते रहते हैं, मगर यहां बुधवार रात युवा भाजपाइयों ने युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में बन्नादेवी थाने में खूब हायतौबा की। हमले के आरोपी कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए थाने में नारेबाजी, हंगामा करते हुए जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर भेज दिया और सुबह आरोपी पर शांति भंग में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बन्नादेवी नई बस्ती इलाके में भाजपाइयों के दो गुटों में पिछले दिनों झगड़ा हुआ है। इनमें भाजपा कार्यकर्ता नवीन वाल्मीकि व राजेश की ओर से एक दूसरे पर मुकदमे दर्ज कराए गए। राजेश के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित हमले की धाराओं का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस पहले नवीन पक्ष पर कार्रवाई कर चुकी है। बुधवार रात पूछताछ के लिए राजेश को हिरासत में लिया गया। इस सूचना पर करीब साढ़े दस बजे युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता पूरी टीम के साथ थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने राजेश को गिरफ्तार कर थाने लाने पर विरोध दर्ज कराते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। किसी तरह पुलिस ने समझाकर उन्हें थाने में अंदर किया और इसी बीच सीओ द्वितीय पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी की और गाड़ी घेर ली।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश को छोड़ने का दबाव बनाया गया। कहा गया कि नामजदगी गलत हुई है। आरोप भी गलत हैं। बात इतनी बढ़ गई कि हवालात तक भाजपाई पहुंच गए। जब रात एक बजे तक बात नहीं बनी तो खबर देकर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत को बुलाया गया। उनकी और सीओ द्वितीय के बीच वार्ता हुई, जिसमें सीओ की ओर से भरोसा दिलाया गया कि किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। जांच व पूछताछ के लिए ही बुलाया गया है। मगर छोड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दो बजे वहां से सभी लोग गए। सीओ ने बताया कि मामले में पूछताछ व जांच के इरादे से बुलाया गया था। रात में ही सभी को समझाकर भेज दिया गया था। इधर, सुबह राजेश के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed