{"_id":"5d91d8868ebc3e93c202bd58","slug":"bjp-candidate-rajkumar-arrived-with-minister-suresh-rana-for-nomination-bypoll-in-iglas-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"इगलास विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी राजकुमार नामंकन दाखिल करने मंत्री सुरेश राणा के साथ पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इगलास विधानसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी राजकुमार नामंकन दाखिल करने मंत्री सुरेश राणा के साथ पहुंचे
Mon, 30 Sep 2019 03:57 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 30 Sep 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
इगलास उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजकुमार नामंकन दाखिल करने पहुंचे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ की इगलास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम सहित भाजपा के कई विधायक भी मौजूद रहे।
बता दें कि इगलास विधानसभा सीट से भाजपा ने राजकुमार सहयोगी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर भाजपा की ओर से पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर का नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर राजकुमार सहयोगी का दावा ज्यादा मजबूत लगा और उन्हें टिकट दे दिया गया।
इसे लेकर दिवाकर के समर्थक अंदरखाने खासे निराश हैं। वैसे पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का कहना है कि वह हमेशा पार्टी के साथ हैं और रहेंगे। टिकट पार्टी किसी को भी दे, यह पार्टी का निर्णय है। वह पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस साल लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हाथरस लोकसभा सीट से वर्ष 2014 में सांसद चुने गए राजेश दिवाकर का टिकट काट दिया था और उनके स्थान पर राजवीर दिलेर को टिकट दे दिया था। वह तब इगलास से विधायक थे।
राजवीर दिलेर हाथरस से सांसद चुन लिए गए और इगलास विस सीट खाली हो गई। इस पर अब उपचुनाव होगा। इसके लिए राजेश दिवाकर की पत्नी श्वेता दिवाकर, राजकुमार सहयोगी आदि भाजपा नेताओं ने दावेदारी शुरू कर दी थी।