फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 17 Apr 2024 04:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 17 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle
कुलदीप का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
सोमवार की रात करीब दस बजे जीटी रोड पर गांव खेड़ा नरायन सिंह व नानऊ के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




थाना छर्रा के गांव भोजपुर ऊतरा निवासी पवन सिंह ने बताया कि वह अपने खेत में सबमर्सिबल पंप की बोरिंग करवा रहे हैं। नलकूप के बिजली कनेक्शन के लिए उनके भाई कुलदीप सोमवार को अलीगढ़ शहर के लालडिग्गी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय गए थे। रात में बाइक से गांव लौटते समय जीटी रोड पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन




पुलिस ने 33 वर्षीय कुलदीप को अस्पताल भेजा लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी मोनिका देवी और तीन बेटियों सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। थाना पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed