फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riders ran away after throwing the injured girl in the bush

Aligarh: घायल बालिका को झाड़ी में फेंककर भागे बाइक सवार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Mon, 06 Jan 2025 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2025 12:55 AM IST
सार

बाइक से घायल होने के बाद बाइक सवार बालिका को इलाज कराने के बहाने साथ ले गए। ल्हौसरा के जंगल में बाइक सवारों ने बालिका को झाड़ियों में फैंक दिया और भाग गए।

विज्ञापन
Bike riders ran away after throwing the injured girl in the bush
झाड़ियों में फैंकी गई बालिका को देखते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

5 जनवरी की शाम चार बजे खेरेश्वर चौराहे के पास सड़क पार करते समय नौ वर्षीय बालिका बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। इस उसे इलाज के लिए ले जाने की बात कहते हुए बाइक सवार ल्हौसरा के जंगल में रेलवे लाइन के किनारे ले गए। मुंह में कपड़ा ठूसकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया और भाग निकले। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जनपद कानपुर के थाना और कस्बा शिवराजपुर निवासी छोटू परिवार सहित खेरेश्वर चौराहे के पास सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते हैं। उनकी नौ साल की बेटी बाबू 5 जनवरी की शाम करीब चार बजे तीन-चार अन्य बालिकाओं के साथ खाने का सामान लेने के लिए खेरेश्वर चौराहे के पास गई थी। वहां सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार घायल बालिका का इलाज कराने के बहाने बाइक सवार उसे अपने साथ ल्हौसरा गांव की ओर ले गए। उधर साथ गई बालिकाओं ने परिजन को खबर दी तो बेटी को तलाश करते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने लोधा के निजी अस्पताल तक पता लगाया लेकिन घायल के बारे में पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ल्हौसरा के जंगल में बकरी चरा रहे ग्रामीणों को बालिका के रोने की आवाज सुनाई तो वह पास पहुंचे। गांव के रिंकू ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक घायल बालिका पड़ी है। उसके मुंह में कपड़ा भरा है। इस पर लोधा और रोरावर थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। रोरावर थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बाइक सवारों के बारे में पता चल सके। उनकी पहचान कर जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed