{"_id":"66de4502a066d7ba4a0c7854","slug":"bike-riders-opened-fire-on-the-couple-aligarh-news-c-2-1-ali1010-479175-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक सवारों ने दंपती पर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक सवारों ने दंपती पर किया फायर
Mon, 09 Sep 2024 06:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
रविवार को दिन में 11 बजे गांव टमकौली के पास बाइक सवार दो युवकों ने दंपती से हाथापाई की। डराने के लिए फायर भी किया और भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव सौंगरा निवासी लोकेश कुमार अपनी पत्नी नीरज के साथ बाइक से रविवार की सुबह अलीगढ़ शहर से जुड़े गांव मुकुंदपुर स्थित अपनी ननिहाल जा रहे थे। वह गांव टमकौली श्मसान घाट के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने राेककर दंपती से हाथापाई शुरू कर दी। इससे दंपती के चोटें आई हैं। लोकेश का आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया।
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।