{"_id":"67993e01d08eac3957083540","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-two-injured-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101561-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मंगलवार रात को गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव मानगढ़ी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव सौंनोठ निवासी भूपेश कुमार पुत्र धर्मेंद्र उम्र करीब 24 वर्ष मंगलवार शाम को गोंडा आया था, गांव जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिलने पर उसने अपने चचेरे भाई अंकित और मनीष को बाइक से गोंडा बुला लिया। रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों युवक बाइक से गांव वापस जा रहे थे, इसी दौरान गांव मानगढ़ी के समीप सामने से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक घायल हो गए।
राहगीरों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने भूपेश को मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित और मनीष का उपचार किया जा रहा था। सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते केंद्र पर आ गए तथा थाना पुलिस भी केंद्र पर पहुंच और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूपेश दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था।