{"_id":"67896036b4121e69000138ca","slug":"bike-rider-crushed-by-truck-dies-on-the-spot-aligarh-news-c-2-1-gur1003-581804-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल, परिवार में छाया मातम
Fri, 17 Jan 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:08 AM IST
सार
नेत्रपाल सिंह बाइक से अपनी पत्नी मीरा देवी को साथ लेकर अपनी ससुराल कलुआ बैलौर इगलास से लौट रहे थे। मथुरा रोड पर सहारनपुर के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे तीव्र गति ट्रक ने उनको कुचल दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा रोड पर 15 जनवरी की देर शाम बाइक सवार की ट्रक से कुचलकर मृत्यु हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
थाना देहली गेट इलाके के नगला मसानी निवासी नेत्रपाल सिंह (40) पुत्र वीरपाल सिंह 15 जनवरी की शाम बाइक द्वारा अपनी पत्नी मीरा देवी को साथ लेकर अपनी ससुराल कलुआ बैलौर इगलास से लौट रहे थे। मथुरा रोड पर सहारनपुर के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे तीव्र गति ट्रक ने उनको कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन