{"_id":"665e376fc1de9fee8c07f516","slug":"bike-rider-constable-dies-after-being-hit-by-car-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100662-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत
Tue, 04 Jun 2024 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
उपनिरीक्षक दर्शन सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे जीटी रोड पर गांव गोपी के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस सहित सीओ छर्रा रविशंकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।
जनपद फिरोजाबाद के थाना एका के गांव नगला रमिया निवासी दरोगा दर्शन सिंह पुत्र बखेड़ी सिंह थाना छर्रा में तैनात थे। अकराबाद थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया कि सोमवार की देर शाम दरोगा दर्शन सिंह बाइक से अकराबाद से सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे।
जीटी रोड पर गांव गोपी के निकट शीतगृह के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही 42 वर्षीय दरोगा दर्शन सिंह की मौत हो गई। सूचना पर सीओ छर्रा रवि शंकर व छर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
अकराबाद थाना प्रभारी के अनुसार कार को चालक सहित पकड़ लिया गया है। दरोगा दर्शन सिंह की मंगलवार को धनीपुर मंडी में मतगणना में ड्यूटी लगी थी।