फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike parked in the police station stolen

हरदुआगंज थाने में खड़ी बाइक गायब

Thu, 27 Aug 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike parked in the police station stolen
हरदुआगंज थाने से एक बाइक गायब हो गई है। बाइक के चोरी होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। गायब हुई पैशन प्रो बाइक दो माह पहले हरदुआगंज पुलिस ने दुर्घटना में जब्त की थी, जिसका मुकदमा दर्ज है और विवेचना जारी है । 20 दिन पहले बाइक का तकनीकी मुआयना भी हो चुका था। घटना के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। बाइक स्वामी से लेनदेन कर प्रकरण निपटाने के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अतरौली के गांव मेंमड़ी निवासी बाइक स्वामी बिजेंद्र पुत्र नेम सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 जून को वह बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। हरदुआगंज निवासी बुजुर्ग रमेश सिंह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा लिखकर यूपी 81 एआर 9566 नंबर की पैशन प्रो बाइक जब्त कर ली थी। हालांकि दोनों पक्षों में फैसला भी हो चुका है, लेकिन पुलिस ने फैसले को नहीं माना और मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। पांच अगस्त को बाइक का तकनीकी मुआयना भी हो चुका है। 16 अगस्त को मुकदमे की प्रगति जानने बिजेंद्र थाने पहुंच गया। उसे बाइक अपनी जगह पर खड़ी नहीं मिली। बिजेंद्र ने ये बात विवेचक दरोगा को बताई, उन्होंने हेड मुंशी को बताई। थाने का चप्पा चप्पा छान डाला, लेकिन बाइक नहीं मिली। पुलिस ने एक बार तो चार दिन में बाइक खोजने की कहकर बिजेंद्र को टरका दिया। दूसरी बार में बाइक के रुपये देने तक का वादा कर दिया। अब पुलिस ने बिजेंद्र का फोन उठाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

पत्र में बाइक तलाश कराने की गुहार लगाई है । इस मामले में एसएसपी ने सीओ को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इधर, इसे लेकर एसओ रीतेश कुमार का कहना है कि यह प्रकरण उनके बतौर थाना प्रभारी चार्ज ग्रहण करने से पहले का है। फिर भी वे मामले में सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं और जिसकी जिम्मेदारी तय होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed