फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike Hits Dog On GT Road

अकराबाद सड़क हादसा: बाइक कुत्ता से टकराई, दंपती घायल, उपचार के लिए सीएचसी में कराया भर्ती

Sun, 27 Sep 2026 05:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 27 Sep 2026 05:47 PM IST
सार

लाखन सिंह अपनी पत्नी सुमन रानी के साथ बाइक से नोएडा जा रहे थे। अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ता से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दंपती इस हादसे में चोटिल हो गए।

विज्ञापन
Bike Hits Dog On GT Road
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकराबाद क्षेत्र के जीटी रोड पर गांव चांदपुर के पास रविवार दोपहर एक बाइक कुत्ता से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जिला एटा के थाना अवागढ़ के गांव नरौरा निवासी लाखन सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी सुमन रानी के साथ बाइक से नोएडा जा रहे थे। रविवार को करीब दो बजे जीटी रोड पर अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ता से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। लाखन सिंह और उनकी पत्नी सुमन रानी दोनों इस हादसे में चोटिल हो गए। एंबुलेंस कर्मियों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस का बयान
घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि घायल दंपती को प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद वे अपने घर वापस चले गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed