{"_id":"65ea1dd13b583a14f908f3e9","slug":"bike-collides-with-divider-pac-constable-dies-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100469-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डिवाइडर से टकराई बाइक, पीएसी के आरक्षी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डिवाइडर से टकराई बाइक, पीएसी के आरक्षी की मौत
Fri, 08 Mar 2024 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:34 AM IST
सार
बाइक से लौटते समय जैसे ही पीएसी आरक्षी मथुरा जिले के मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और गंभीर चोटें आने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पीएसी आरक्षी ओमवीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में आरक्षी की मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। वह मूलरूप से पिसावा निवासी हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
28 वर्षीय ओमवीर सिंह पुत्र हीरा सिंह 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में एक दल में आरक्षी हैं। उनकी ड्यूटी अयोध्या में थी और वह छुट्टी लेकर ननिहाल में मामा की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए 6 मार्च को आए थे। विवाह में राजस्थान के ब्याना गांव गए थे और वहां से लौटकर 7 मार्च को पिसावा आ रहे थे। पिसावा में उनके तहेरे भाई व बहन की 8 मार्च को शादी है।
विज्ञापन
बाइक से लौटते समय जैसे ही वह मथुरा जिले के मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और गंभीर चोटें आने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पास के ही पुलिस चौकी तैनात पुलिसकर्मियों ने कैंटीन कार्ड के आधार पर पीएसी मुख्यालय आगरा को घटना की जानकारी दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी गांव आई तो परिवार में मातम छा गया है। ओमवीर की शादी नहीं हुई है। छोटे भाई अतर सिंह व मां रूपा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन