{"_id":"67d965fbc5039e7bd3042ea3","slug":"bike-collided-with-divider-two-youths-injured-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, कन्रौज के दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, कन्रौज के दो युवक घायल
Tue, 18 Mar 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Mar 2025 05:54 PM IST
सार
कन्नौज निवासी रामसेवक, साथी धर्मेंद्र के साथ बाइक से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही पहावटी मोड़ के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना स्थित पहावटी मोड़ के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कन्नौज निवासी रामसेवक, साथी धर्मेंद्र के साथ बाइक से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही पहावटी मोड़ के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने उपचार अस्पताल में कराया। युवक उपचार कराकर गंतव्य की ओर चले गए।
विज्ञापन