फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Morena Road Accident News big road accident in Morena of Madhya Pradesh Four killed including up police sub-inspector and two constables who went to raid aligarh

मुरैना में दर्दनाक हादसा: दबिश देने गए अलीगढ़ के सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों समेत चार की मौत, खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी

Wed, 06 Oct 2021 02:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Oct 2021 02:38 PM IST
सार

अलीगढ़ के इगलास से ग्वालियर दबिश में गए एक दरोगा, दो सिपाहियों समेत चार लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसा मध्यप्रदेश के मुरैना में हुआ। पुलिसकर्मियों की गाड़ी खड़े ट्रक से टकराने पर यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Morena Road Accident News big road accident in Morena of Madhya Pradesh Four killed including up police sub-inspector and two constables who went to raid aligarh
मुरैना रोड हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान मध्यप्रदेश के मुरैना में हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है। मुरैना पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस को सूचना दी है। हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मी इगलास से ग्वालियर दबिश में गए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के इगलास से ग्वालियर दबिश में गए एक दरोगा, दो सिपाहियों समेत चार लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसा मध्यप्रदेश के मुरैना में हुआ। पुलिसकर्मियों की गाड़ी खड़े ट्रक से टकराने पर यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


कोतवाली बेसवां चौकी प्रभारी एसआई मनीष कुमार निवासी गाजियाबाद, हमराही सिपाही सुनील कुमार निवासी फिरोजाबाद, सिपाही पवन कुमार थाना कागारौल जिला आगरा और रामकुमार निवासी थाना अछनेरा आगरा और प्राइवेट गाड़ी से चालक दीपक पुत्र नेम सिंह निवासी किला बेसवां के साथ ग्वालियर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी बाइक चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वहां जा रहे थे। रास्ते में मुरैना थाना इलाके में गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें एसआई मनीष कुमार और सिपाही सुनील कुमार, पवन कुमार और चालक दीपक की मौत हो गई। जबकि रामकुमार गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed