फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bhola and ajit want to surrender

इनाम घोषित होते ही भोला अजीत ने डाली सरेंडर की अर्जी

Tue, 23 Jul 2019 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
bhola and ajit want to surrender
जवां के गढ़िया भोजपुर में बंजारा समाज के युवक अरुण कुमार की हत्या के मामले में इलाके के दबंग अपराधी भोलू ठाकुर और उसके नामजद साथी अजीत की ओर से अदालत में सरेंडर अर्जी दायर कर दी गई है। सोमवार को यह अर्जी भोलू ठाकुर पर इनाम घोषित होने की खबर सार्वजनिक होने के बाद दायर की गई है। इसे लेकर माना जा रहा है कि पुलिस दबाव में आरोपी सरेंडर की फिराक में घूम रहे हैं। वहीं पुलिस की टीमें भोलू की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि परिवार द्वारा दिए गए अल्टीमेटम का समय पूरा हो गया है।
विज्ञापन

जवां इलाके में गुरुवार की शाम दबंग अपराधी भोलू ठाकुर व उसके साथियों ने शराब ठेके पर हुए विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया था। अरुण की हत्या के विरोध में उग्र हुई भीड़ ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया था। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद एसएसपी आवास पर पहुंची भीड़ ने जमकर हंगामा किया था। अधिकारियों के आश्वासन पर पब्लिक ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था कि अगर तीन दिन में नामजद भोलू व साथी गिरफ्तार न हुए तो वह फिर प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इसी कड़ी में पुलिस टीम लगातार भोलू के पीछे लगी हैं। हालांकि अभी तक सुराग न मिलने के कारण एसएसपी स्तर से भोलू पर रविवार को 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। यह खबर सोमवार को अखबारों में प्रकाशित होते ही अधिवक्ता के माध्यम से भोलू ठाकुर व दूसरे नामजद साथी अजीत की सरेंडर याचिका सीजेएम न्यायालय में दायर कर दी गई। इस पर अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए मंगलवार 23 जुलाई तारीख नियत की है।
विज्ञापन

कांग्रेस और बसपा नेता पीड़ित परिवार से मिले, गवाहों को धमकाने का आरोप
बंजारा समाज के युवक की हत्या के बाद उसके शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने व प्रकरण में ठोस कार्रवाई की मांग पर परिवार का समर्थन करने के लिए सियासी लोगों का पहुंचना जारी है। इसी क्रम में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पीड़ित परिवार के यहां पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी हर संभव सहायता की जाएगी और उनके साथ संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष तल्हा अबरार, गगन बघेल आदि मौजूद थे। इसके अलावा बसपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव के नेतृत्व में अरुण के घर पहुंचा। यहां कहा कि परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए कहा कि 2 लाख की मदद अभी तक नहीं मिली। वहीं अपने पास से रकम दी गई। वहीं गवाहों को अभी से धमकाने व डराने काम इस प्रकरण में शुरू हो गया है और मामले में जाति भेद के आधार पर गुंडों को बचाने का काम हो रहा है। इस मौके पर सूजर सिंह, मुकेश चंद्रा, महेश चौधरी, गजराज सिंह विमल, रघुवीर सिंह, संदीप पाटिल, प्रताप सिंह यादव, शाकिर अल्वी, यशपाल यादव, अर्जुन स्वामी, सुनील सिंह आदि थे। वहीं लोक सभा चुनाव लड़ चुकीं लक्ष्मी धनगर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर उनके साथ ओमवती देवी धनगर, धारा सिंह धनगर, तेजपाल धनगर, प्रशांत धनगर, साहब सिंह धनगर, रजत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed