{"_id":"63fce4fddd359d5bed01117e","slug":"bharatpur-village-head-neelam-devi-honored-by-the-president-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी भरतपुर की ग्राम प्रधान नीलम, किया यह काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी भरतपुर की ग्राम प्रधान नीलम, किया यह काम
Mon, 27 Feb 2023 10:44 PM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:44 PM IST
सार
अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक की ग्राम प्रधान नीलम देवी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चार मार्च को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
टप्पल ब्लॉक की भरतपुर ग्राम पंचायत की प्रधान नीलम देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरतपुर को प्रदेश भर में सबसे पहले जिले की ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल गांव के रूप में चयनित किया गया है। ग्राम प्रधान नीलम देवी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चार मार्च को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय चार मार्च से स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के तहत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मना रहा है। प्रदेश में कुल तीन महिला प्रधानों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। इसमें टप्पल ब्लॉक के भरतपुर की प्रधान नीलम देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि महिला प्रधान के स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित होना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पहली बार महिला प्रधान को इतने बड़े मंच पर सम्मानित होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से पंचायती राज विभाग के पास अधिकृत पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन