{"_id":"68737197d9f65e69400548dc","slug":"betel-nut-given-to-kill-builder-and-district-panchayat-member-husband-in-aligarh-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिल्डर और जिला पंचायत सदस्य के पति की दी सुपारी... जानकारी होने पर बिल्डर ने शूटरों को की थी अधिक रकम ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिल्डर और जिला पंचायत सदस्य के पति की दी सुपारी... जानकारी होने पर बिल्डर ने शूटरों को की थी अधिक रकम ऑफर
Sun, 13 Jul 2025 02:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:15 PM IST
सार
अलीगढ़ में बिल्डर और जिला पंचायत सदस्य के पति की सुपारी देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 15 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बिल्डर-जिपं सदस्य के पति की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के महानगर के नौरंगाबाद में 15 करोड़ से अधिक कीमत की प्रॉपर्टी कब्जाने में असफल ग्रुप ने एक बिल्डर व उसके साथी जिला पंचायत सदस्य पति की हत्या के लिए एक करोड़ की सुपारी दे दी।
यह खुलासा दो दिन पहले हरदुआगंज क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पति वीरपाल दिवाकर की गाड़ी पर फायरिंग के बाद हुआ। पुलिस ने दो शूटरों व सुपारी देने वाले को गिरफ्तार किया है।
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि सासनी गेट स्काई टावर के बिल्डर राधे सैनी की ससुराल नौरंगाबाद में है। ससुराल पक्ष की 15 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति जीटी रोड साइड है।
विज्ञापन
इसमें से कुछ दुकानों की प्रॉपर्टी डीलर ग्रुप रोशन शर्मा उर्फ पप्पू पहलवान व धर्मेंद्र उर्फ चीनू ने पिछले दिनों सस्ते दामों में राधे के साले पवन से अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। बाद में वे पूरी संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंच गए।

इस जानकारी पर राधे ने ससुरालियों संग मिलकर अधिकारियों से शिकायत की। दोनों ओर से मुकदमे लिखवाए गए। पुलिस जांच में राधे पक्ष को सही माना गया। तब से दूसरा पक्ष राधे से रंजिश मानने लगा।
राधे की हरदुआगंज के जिला पंचायत सदस्य पति वीरपाल दिवाकर से अच्छी दोस्ती है। पुलिस के पास जब भी राधे गए, तब वीरपाल उनके साथ गए। इसलिए दूसरे पक्ष ने वीरपाल को भी अपना दुश्मन मान लिया। इसी क्रम में रोशन व धर्मेंद्र ने बिल्डर राधे व उसके भाइयों के साथ-साथ वीरपाल की हत्या की सुपारी कासगंज के शूटर आरिफ के अलावा विक्रम व उसके स्थानीय साथी बबलू कश्यप को एक करोड़ रुपये में दे दी।
पकड़े गए आरोपियों पर पहले से मुकदमे दर्ज
पुलिस ने दो शूटर कासगंज के मोहल्ला जयजय राम निवासी आरिफ, धनीपुर निवासी बबलू कश्यप व सुपारी देने वाले ज्वालापुरी क्वार्सी के धर्मेंद्र उर्फ चीनू को दबोच लिया। इनके पास से तीन तमंचे, राधे से जबरन ली गई रकम में से 20 हजार रुपये व पल्सर बाइक मिली है। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया। अभी एक शूटर सहित अन्य कई लोगों की तलाश में पुलिस लगी है।

सुपारी की जानकारी पर बिल्डर ने शूटरों को कर दी थी ज्यादा रकम ऑफर
सीओ के अनुसार, सुपारी मिलने के बाद साजिश के तहत बिल्डर राधे को शूटरों ने 18 जून को मथुरा रोड पर सहारनपुर गांव के पास प्लॉट दिखाने के लिए बुलाया गया। जहां तीनों शूटर मौजूद थे। वहां पहुंचने पर राधे को अपनी व भाइयों की सुपारी दिए जाने की जानकारी हुई। इस पर राधे ने वहीं तीनों शूटरों को खुद व भाइयों की जान छोड़ने के बदले एक करोड़ से अधिक रकम ऑफर कर दी।

शूटर इस बात पर सहमत हो गए। मौके पर ही शूटरों ने तमंचे के बल पर राधे से 35 हजार रुपये वसूले और उसे छोड़ दिया। इसके बाद से लगातार बदमाश राधे को फोन पर रकम देने के लिए धमका रहे थे।
पकड़े गए दोनों आरोपी व विक्रम पेशेवर शूटर हैं। इन पर पूर्व में भी मुकदमे हैं। विक्रम की तलाश में पुलिस टीम लगी है। इन्होंने लगातार वीरपाल का पीछा किया। राधे को कॉल पर धमकाया है। साक्ष्यों के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। - अमृत जैन, एसपी देहात