{"_id":"6aad02e8757bdbdc770ba9ee","slug":"besic-shiksa-vibhag-students-mansi-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1069494-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मानसी ने रचा इतिहास, ‘मैं जैसी हूं, वैसी खास हूं’ कहानी राज्य स्तरीय पत्रिका में प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मानसी ने रचा इतिहास, ‘मैं जैसी हूं, वैसी खास हूं’ कहानी राज्य स्तरीय पत्रिका में प्रकाशित
Fri, 18 Sep 2026 02:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:52 PM IST
सार
पीएमश्री कंपोजिट स्कूल एलमपुर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया और बीएसए आलोक कुमार व जिला नोडल संजीव शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय पत्रिका में प्रकाशित कहानी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट स्कूल एलमपुर की छात्रा मानसी की कहानी ‘मैं जैसी हूं, वैसी खास हूं’ का चयन राज्य स्तरीय पत्रिका के लिए हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार और यूनिसेफ के सहयोग से प्रकाशित ‘बदलाव की कहानियां- सम्मान से समानता तक’ पत्रिका में मानसी की कहानी को प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
मानसी की कहानी का चयन जनपद स्तर पर प्रगति 2.0 कार्यक्रम के तहत किया गया था। जनपद स्तर पर चयनित कहानियों में से मानसी की कहानी को राज्य स्तर पर प्रकाशन के लिए चुना गया। कहानी में बालिका के अनुभवों और उसकी पहचान से जुड़े पहलुओं को सामने रखा गया है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मानसी की कहानी का राज्य स्तरीय पत्रिका में प्रकाशित होना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बीएसए आलोक कुमार, बालिका शिक्षा के जिला नोडल एसआरजी संजीव शर्मा और उनकी टीम ने भी इस उपलब्धि पर छात्रा, प्रधानाचार्य और विद्यालय स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन