{"_id":"5c058a04bdec22418e1add67","slug":"bependi-ke-lota-hain-yogi-adityanath-sunil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपेंदी के लोटा हैं योगी आदित्यनाथ : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपेंदी के लोटा हैं योगी आदित्यनाथ : सुनील
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेपेंदी के लोटा हैं। उनमें राज-काज करने की सलाहियत नहीं है, उन्हें तो बस पूजा-पाठ करना चाहिए। अयोध्या में मंदिर बनाने के नाम पर भाजपा सिर्फ नाटक कर रही है। सुनील सिंह सोमवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि हनुमान जी को योगी कुछ भी बता सकते हैं। जिस तरह हनुमान जी को उन्होंने दलित बताया है। वे लक्ष्मण जी और सीता जी की जाति भी बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर श्रीराम जी का क्षत्रिय होना कहीं न लिखा होता, तो उनकी भी कोई दूसरी जाति बता दी जाती। भाजपा हमेशा जाति-धर्म के नाम पर वोट लेती रही है। यही इसका शगल रहा है।
हो सकता है कि आने वाले दिनों में रावण को भी किसी जाति के खांचे में फिट कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में नोट और वोट बटोरने का खेल खेला जा रहा है। अयोध्या में न मंदिर बन रहा है और न ही बनेगा। सिर्फ ड्रामा ही होता रहेगा।
विज्ञापन
अयोध्या में कैंसर हॉस्पिटल या विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बन जाता तो इससे हजारों युवा लाभ ले रहे होते। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा को आरक्षण दे दिया। हो सकता है कल पंजाब पंजाबियों को गुजरात सरकार गुजरातियों को आरक्षण दे दे। वास्तव में आरक्षण अगर किसी को मिलना चाहिए तो वे किसान के बच्चे हैं। इसलिए मराठा आरक्षण का विरोध करते हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मुर्गे तले तेल में पूड़ी को तलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए। कहा, चुनाव के वक्त ही एएमयू का मुद्दा बड़ा क्यों हो जाता है, जबकि देश में और भी शैक्षणिक संस्थाएं हैं। यूनिवर्सिटी में गुणात्मक शिक्षा को लेकर आवाज नहीं उठाई गई बल्कि वैमनस्यता और नफरत फैलाने की बात ज्यादा कहेगी। कभी जिन्ना की तस्वीर तो कभी पोस्टर को लेकर अलग रंग देने की कोशिश की गई। इसमें साजिश की बू आती है।
कहीं कोई प्रायोजित व्यक्ति ऐसा तो नहीं करता है। यह भी मुमकिन है कि सांसद सतीश गौतम टिकट कटने के डर से यूनिवर्सिटी में मुद्दा उछलवाते हों। अलीगढ़ जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है, लेकिन गांव-गांव में लोगों के यहां शौचालय नहीं बने हैं। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष बाबा देवानंद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संदीप तोमर, जसविंदर सिंह, लोकेश तिवारी, रामनिवास तिवारी, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे।