{"_id":"66468dc03603925dd2059f34","slug":"bell-stolen-from-hanuman-temple-and-money-from-donation-box-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100501-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हनुमान मंदिर से घंटा व दान पात्र से पैसा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हनुमान मंदिर से घंटा व दान पात्र से पैसा चोरी
विज्ञापन
कस्बा के लव-कुश चौराहे स्थित हनुमान मंदिर से एक घंटा और दानपात्र से करीब तीन हजार रुपए चोरी हो गए। मंदिर के प्रबंधक डॉ गंगा सिंह कुशवाहा ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कस्बा के लव-कुश चौराहे स्थित हनुमान मंदिर से बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक घंटा व दान पात्र से तीन हजार रुपये नकद चोरी हो गए। बताते हैं करीब 12 बजे एक युवक पूजा के लिए मंदिर में काफी समय तक रुका था। कुछ समय बाद मंदिर प्रबंधक किसी कार्य के लिए वहां पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला था।
यह देखकर वह मंदिर के अंदर गए तो देखा एक घंटा व दान पेटी खुली हुई थी। उन्होंने तुंरत आसपास के लोगों को वहां बुलाकर मंदिर के अंदर का हाल दिखाया। जब मंदिर के अंदर पड़ताल हुई तो पता चला कि एक घंटा और दान पात्र से लगभग तीन हजार रुपये चोरी हो गए हैं। इस पर मंदिर प्रबंधक गंगा सिंह कुशवाहा ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।