फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BEd student molested, jumped from tempo

अलीगढ़ः बीएड छात्रा से छेड़छाड़, चलते टेंपो से कूदी, हुई घायल

Sat, 11 Dec 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
BEd student molested, jumped from tempo
महानगर के सारसौल इलाके से खैर रोड के एक कॉलेज की बीएड छात्रा के साथ टेंपो सवार युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मनचले की धमकी से डरी छात्रा चलते हुए टेंपो से ही कूद गई। इस दौरान सड़क पर गिरने से वह जख्मी हो गई। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया तो राहगीरों ने पीछा किया तो चालक व मनचला युवक टेंपो को छोड़कर भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को चंद घंटों के प्रयास में दबोच लिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है। बीएड की पढ़ाई कर रही एक छात्रा सारसौल चुंगी के पास से एक टेंपो में सवार हुई। चालक के पास पहले से ही बैठे एक युवक ने छात्रा को अकेला देखा तो उसने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। छात्रा ने इसे नजरंदाज कर दिया। इससे युवक की हिम्मत बढ़ गई। फिर मनचला युवक टेंपो रुकवा कर छात्रा के पास सीट पर बैठ गया। इस बीच टेंपो में बज रहे साउंड सिस्टम की आवाज और तेज कर दी। छात्रा का आरोप है कि मनचले ने इस बीच उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसने धमकाया तो छात्रा रोरावर थाना क्षेत्र में चलते टेंपो से ही कूद गई। सड़क पर गिरने से चोट भी आई है। छात्रा ने इतने पर भी हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए राहगीरों से मदद मांगी। उन्होंने पीछा किया तो आरोपी युवक व चालक टेंपो को छोड़कर भाग गए। इलाका पुलिस भी आ गई। छात्रा के पक्ष में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि भी आ गए। इसके बाद छात्रा की ओर से थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार टेंपो की मदद से मुख्य आरोपी राकेश सहित दोनों को पकड़ लिया गया है। वे सारसौल इलाके में किराये पर रहते हैं। युवती को पहले से जानते हैं। शनिवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अंतिम चेतावनी : अब ऑटो में तेज म्यूजिक बजा तो खैर नहीं
इस घटना के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ऑटो/टेंपो व ई-रिक्शा में तेज ध्वनि व अश्लील गाने बजाने की प्रथा पर सख्त आदेश दिए हैं। कहा है कि पूर्व में दिए गए आदेश के बाद कुछ दिन चेकिंग के दौरान यह गतिविधि नहीं हुई थी। अब फिर से शिकायत मिली है। मगर अब ऐसा पाया गया तो ऑटो चालक पर तो सख्त कार्रवाई होगी। साथ में इलाका पुलिस पर भी सख्ती अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस भी यह सुनिश्चित कर ले कि उनके क्षेत्र में चलने वाले ऑटो टेंपो में तेज आवाज म्यूजिक न बजे। अगर ऐसा पाया जाता है तो इस तरह की कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में सनद रहे। उन्होंने आईपीसी व सीआरपीसी में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान को एक बार फिर तेजी से चलाकर चेकिंग व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साफ कहा है कि इस तरह के म्यूजिक की आड़ में किसी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं होगी, जेल तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed